नई-नवेली दुल्हन ससुराल में पहनें ऐसे एथनिक आउटफिट्स


By Akanksha Jain12, Jul 2024 10:32 AMjagran.com

शानदार एक्ट्रेस आरती सिंह

फेमस एक्ट्रेस आरती सिंह ने कई शानदार टीवी सीरियल के अलावा फिल्मों में भी काम किया है। आरती सिंह हमेशा ही चर्चा में बनी रहती हैं।

आरती सिंह के एथनिक आउटफिट्स

आरती सिंह के पास एथनिक आउटफिट्स का शानदार कलेक्शन है। आज हम आपको उनके इंडियन लुक्स दिखाने जा रहे हैं।

नई-नवेली दुल्हन करें स्टाइल

अगर आपकी शादी अभी ही हुई है और आप अपने लिए शानदार आउटफिट्स सर्च कर रही हैं तो आप आरती सिंह से फैशन टिप्स ले सकती हैं।

प्लेन रेड सूट पहनें

आरती सिंह ने प्लेन रेड सूट के साथ मल्टी कलर चुन्नी पेयर की है, जिससे सिंपल लुक में चार चांद लग गए हैं।

हैवी वर्क घेर वाला सूट

नई नवेली दुल्हन पर लाल रंग की ड्रेस खूब जचेगी। आप भी आरती सिंह की तरह ही हैवी वर्क घेर वाला सूट पहन सकती हैं।

रेड ओपन पल्ला साड़ी

आप आरती सिंह के इस लुक को भी कॉपी कर सकती हैं। रेड कलर की ओपन पल्ला साड़ी में एक्ट्रेस बहुत सुंदर लग रही हैं।

शरारा पैटर्न सूट डिजाइन

फिलहाल शरारा पैटर्न सूट डिजाइन काफी ज्यादा ट्रेंड में चल रही हैं। आप भी आरती सिंह की तरह ही शरारा सूट पहन सकती हैं।

लें फैशन टिप्स

आप आरती सिंह के इन लुक्स को कैरी कर सकती हैं और अपने लुक को स्टाइलिश बना सकती हैं। एक्ट्रेस का हर लुक नई दुल्हन पर खूब जचेगा।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ