घर में इन 2 पक्षियों के आने से आती है कंगाली


By Ashish Mishra15, Apr 2024 06:00 AMjagran.com

घर में पक्षी आना

आपने अक्सर देखा होगा कि घर में पक्षियों का आगमन होता रहता है। कुछ पक्षी ऐसे होते हैं, जिनका घर में आना अशुभ होता है। आइए जानते हैं कि किन पक्षियों के आने से कंगाली आती है?

वास्तु शास्त्र

इस शास्त्र में उन पक्षियों के बारे में बताया गया है, जिनके घर में आने से धन से जुड़ी समस्या होने लगती है। इन पक्षियों का घर में आना शुभ नहीं होता है।

कंगाली का सामना करना

कई लोग जीवन में कंगाली का सामना करते रहते हैं। इन लोगों के पास कभी भी पैसा नहीं टिकता है और परिवार की तरक्की भी रुक जाती है।

घर में चमगादड़ आना

शास्त्रों के अनुसार, घर में चमगादड़ का आना अशुभ माना जाता है। इससे घर की आर्थिक स्थिति कमजोर होने लगती है।

कर्ज की समस्या

घर में चमगादड़ का प्रवेश होने से कर्ज की समस्या होने लगती है। इसके साथ ही परिवार को धन हानि का भी सामना करना पड़ता है।

घर में गिद्ध का प्रवेश

ज्योतिष के अनुसार, घर में गिद्ध के आने से परेशानियां बढ़ने लगती हैं। इसके अलावा परिवार में क्लेश की स्थिति पैदा होने लगती है।

नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश

घर में चमगादड़ और गिद्ध का प्रवेश होने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इससे जीवन में परेशानियां बढ़ने लगती है।

सफलता मिलने में देरी

अगर आपके घर में इन पक्षियों का प्रवेश होते हैं तो इसका आपको सफलता मिलने में देरी हो सकती है या असफलता का सामना करना पड़ सकता है।

पढ़ते रहें

जीवन में धन से जुड़ी परेशानियों से बचने के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ