Arijit Singh के टॉप 10 सोंग्स पर फिदा हैं लोग


By Akanksha Jain25, Apr 2024 06:03 PMjagran.com

फेमस सिंगर अरिजीत सिंह

फेमस सिंगर अरिजीत सिंह के आज लाखों दीवाने हैं। अरिजीत की आवाज हर दिल को भा जाती है और लोगों को उनके गाने बहुत पसंद आते हैं।

तुम ही हो

आशिकी 2 का गाना तुम ही हो काफी ज्यादा वायरल हुआ था। फिल्म के साथ साथ अरिजीत की आवाज को भी लोगों ने बहुत पसंद किया था।

इलाही

ये जवानी है दीवानी का गाना इलाही भी अरिजीत के टॉप 10 गानों में शामिल है। इलाही गाने को लोग आज भी सुनना पसंद करते हैं।

अपना बना ले

वरुण धवन और कृति सेनन की फिल्म भेड़िया का गाना अपना बना ले भी बहुत पॉपुलर है। इस गाने में अरिजीत की आवाज ने सबका दिल जीत लिया था।

दिल झूम

गदर 2 का गाना दिल झूम भी अरिजीत सिंह ने गाया है। इस गाने को सुनकर लोग मदहोश हो जाते हैं।

हीरिए

अरिजीत सिंह का गाना हीरिए भी लोगों को बहुत पसंद है। ये गाना बहुत ही ज्यादा प्यारा है आप अपने प्यार को ये सॉन्ग डेडिकेट कर सकते हैं।

सतरंगा

एनिमल फिल्म का गाना सतरंगा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। फिल्म के साथ साथ ये गाना भी सुपरहिट हुआ था। 

अन्य गाने

इसके अलावा मिलने है मुझसे आई, ओ माही, फिर और क्या चाहिए जैसे गाने भी इस लिस्ट में शामिल हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ