लिप्स को मुलायम बनाने के लिए लगाएं ये घरेलू Lip Balm


By Akshara Verma01, Aug 2025 08:00 AMjagran.com

घर पर बनाएं ये Lip Balm

मानसून के मौसम में लिप्स की देखभाल करना बहुत ही जरूरी होता है। बदलते मौसम में लिप्स फटने और रूखे होने लगते हैं, जिसके कारण उनकी मुलायमता खत्म होने लगती हैं। आप मुलायम बनाए रखने के लिए इन घरेलू उपायों से लिप बाम बनाए।

शहद और नारियल तेल लिप बाम

शहद और नारियल तेल का मिश्रण लिप्स को मुलायम और मॉइस्चराइज करने में मदद करता है। साथ ही, इन्हें लंबे समय तक के लिए हाइड्रेट भी करता है।

बी-वैक्स और बादाम तेल लिप बाम

होंठों को मुलायम के साथ-साथ पिंक करने के लिए आप इन दोनों चीजों को आपस में मिलाकर लगाएं। यह होंठों की त्वचा स्वस्थ और सॉफ्ट रहेगी।

नींबू और शहद

नींबू और शहद का मिश्रण लिप्स को एक्सफोलिएट करने में मदद करता हैं। साथ ही, यह लिप्स को मॉइस्चराइज भी करता हैं।

दही और शहद

क्या आप जानते हैं दही और शहद का मिश्रण लिप्स के लिए काफी लाभदायक होता हैं। यह इसका इस्तेमाल करने से लिप्स मुलायम, मॉइस्चराइज और पिंक बने रहते है।

आलू का रस

आप लिप्स को हेल्दी बनाने के लिए घर में मौजूद आलू का इस्तेमाल करें। आप इसके रस को लिप्स पर लगाएं। ऐसा करने से यह काफी लंबे समय तक के लिए मुलायम बने रहेंंगे।

नारियल तेल और बी विटामिन

नारियल तेल और बी विटामिन का मिश्रण लिप्स को मॉइस्चराइज और मुलायम बनाने में मदद करता है।

आप होंठो को मुलायम और हेल्दी बनाए रखने के लिए इन घरेलू लिप बाम का इस्तेमाल कर सकते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Canva