बॉलीवुड एक्ट्रेस और केएल राहुल की लेडी लव अथिया शेट्टी अक्सर अपने स्टाइलिश अंदाज को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं।
अथिया शेट्टी का फैशन सेंस बेहद कमाल का है। एक्ट्रेस अपनी लंबी हाइट पर स्टाइलिश और ट्रेंडी आउटफिट्स कैरी करती हैं।
अगर लंबी हाइट की लड़कियां आउटफिट की तलाश में हैं, तो अथिया की इन ड्रेसेज को कॉपी जरूर करें।
लंबी हाइट की लड़कियों पर साड़ी खूब जचती है। इसे आप ऑफिस फंक्शन से लेकर शादी-पार्टी में कैरी कर सकती हैं।
अथिया डेनिम शर्ट और जींस में काफी स्टाइलिश दिखाई दे रही हैं। ऐसे आउटफिट हर मौके पर अट्रैक्टिव लुक देती है।
लंबी हाइट की लड़कियां पार्टी या डेट के लिए ऑफ शोल्डर ड्रेस चुनें। यह आपके लुक को और खूबसूरत बना देगा।
अगर आप ससुराल में सादगी से सबका दिल जीतना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस जैसा शरारा सूट को कैरी करना न भूलें।
ऑफिस गोइंग गर्ल्स के पास ब्लेजर सेट जरूर होना चाहिए। यह आपको बॉसी लुक देता है। एक्ट्रेस इसमें स्टनिंग लुक दे रही हैं।
अथिया के इन लुक्स को आप भी ट्राई करें। फैशन से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@athiyashetty)