आज की खराब लाइफस्टाइल, गलत खानपान और बढ़ते प्रदूषण के चलते अधिकतर लोग स्किन संबंधी परेशानियों से जूझ रहे हैं। इसके चलते चेहरे की रौनक भी गायब हो जाती है।
आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें चेहरे पर लगाने से आप चांद सा निखार पा सकते हैं। आइए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको जानकारी हो सकें।
आपको एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके लिए रात में एलोवेरा जेल लगाएं और सुबह पानी से चेहरा धो लें। इसमें विटामिन-ई और एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं।
आप चांद सा निखार पाने के लिए रात में चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी, हल्दी और दही से भी एक नेचुरल फेस वॉश इस्तेमाल कर सकते हैं। इनमें विटामिन-ई और आयरन जैसे पोषक तत्व होते हैं।
गुलाब जल में विटामिन-ई, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, फ्लेवोनोइड्स, पॉलीफेनॉल्स, और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। ऐसे में रात में इसे चेहरे पर लगाने से आपके स्किन हेल्दी हो सकती है।
रात को सोने से पहले अगर आप टी ट्री ऑयल में नारियल का तेल मिक्स करके चेहरे से इसकी मसाज करते हैं, तो इससे आपकी स्किन चमकदार हो सकती है। कुछ ही दिनों में फर्क नजर आ जाएगा।
विटामिन-सी सीरम चेहरे को इंफेक्शन से बचाता है और स्किन को जवां बनाए रखने में मदद करता है। इसके चलते आपको रात में चेहरे पर विटामिन-सी सीरम का इस्तेमाल करना चाहिए।
शहद में मौजूद विटामिन, पोटेशियम, कैल्शियम और अमीनो एसिड त्वचा को नमी और चमक प्रदान करने का काम करते हैं। रात में चेहरे पर शहद लगाएं और 10-15 मिनट बाद धो लें।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com