महंगे Balm की जगह होंठों पर लगाएं ये चीजें


By Akshara Verma04, Apr 2025 01:15 PMjagran.com

होंठों पर लगाएं ये चीजें

क्या आपके भी मौसम बदलते ही तेजी से होंठ फटने लगते हैं? तो चिंता न करें। आज हम स्टोरी में लेकर आए हैं कुछ ऐसी नेचुरल चीजें, जो आपके होंठों को फटने से बचाएगी। साथ ही, महंगी लिप बाम से भी अच्छा काम करेगी।

शहद लगाएं

शहद में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं, जो होंठों को मॉइश्चराइजर करते है। साथ ही, यह होंठों को नमी होते है।

नारियल तेल लगाएं

नारियल तेल होंठों को फटने और रूखा होने से बचाता है। साथ ही, उन्हें कोमल बनाता है। आप रोज सोने से पहले नारियल तेल को होंठों पर लगाकर सोए।

गुलाब जल

गुलाब जल त्वचा के साथ-साथ होंठों के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। आप रोज सुबह रूई को गुलाब जल में भिगोकर होंठों को नमी दें। ऐसा करने के यह मुलायम और चमकदार होंगे।

एलोवेरा जेल

लगाएं एलोवेरा जेल होंठों की डलनेस और रूखेपन को दूर करने में मदद करता है। यंग गर्ल्स बाजारों की लिप बाम की जगह घर पर ही एलोवेरा जेल का लिप मास्क बना सकती हैं।

देसी घी लगाएं

अगर आपके होंठ काफी ज्यादा फट रहे हैं, तो आप रोज रात को सोने से पहले देसी घी का उपयोग करें। यह होंठों को नरम, मुलायम, चमकदार बनाएगा। साथ ही, फटन से भी रोकेगा।

ऑलिव ऑयल

ऑलिव ऑयल होंठों के लिए एक बेहतरीन नमी देने वाला तेल है। यह होंठों के फटेपन को ठीक करने में मदद करता है। साथ ही, चमक लाता है। ऑलिव ऑयल में एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण पाए जाते हैं, जो होंठों को सर्दी और गर्मी के प्रभाव से बचाते हैं।

बादाम तेल

बादाम तेल में मौजूद विटामिन E होंठों को फटने और सूखने से बचाता है। आप इसे सीधे होंठों पर लगा सकती हैं, या फिर इसे हल्के से मसाज करके छोड़ सकती हैं।

आप बाजारों की महंगी लिप बाम की जगह घर पर मौजूद फायदेमंद वाली चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik