दही में लैक्टिक एसिड, लाइसिन और अमीनो एसिड गुण पाए जाते हैं, जो स्किन को ठंडक और नमी देता हैं। साथ ही, चेहरे के कोलेजन को बढ़ाता है।
गर्मियों में तेज धूप के कारण हमारी चेहरे की त्वचा बेजान और डल हो जाती हैं, जिसे दही की सहायता से ठीक किया जा सकता है। आइए जानते हैं, ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आप किन चीजों को दही में मिलाकर लगा सकते हैं।
दही और शहद दोनों ही चेहरे को नमी देते है। आप पिंपल्स, टैनिंग और सनबर्न को दूर करने के लिए 1 चम्मच दही में 1 चम्मच शहद डालकर चेहरे पर अच्छे से लगाएं। फिर, 5 मिनट तक अच्छे से मसाज करें।
हल्दी में एंटी-बैक्टिरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो स्किन को ग्लोइंग बनाते हैं। गर्मियों में बेदाग स्किन पाने के लिए आप 1 कटोरी दही में चुटकी भर हल्दी डालकर चेहरे पर लगाएं। फिर, ठंडे पानी से धो लें।
गर्मियों में चेहरे से दाग धब्बों को कम करने के लिए आप 2 चम्मच बेसन में 1 चम्मच दही मिलाएं। फिर, इस पेस्ट को चेहरे पर 5 मिनट के लिए लगाकर ठंडे पानी से धो लें।
नींबू में मौजूद लैक्टिक एसिड आपके चेहरे के कालेपन और मुंहासों को कम करेगा। ग्लोइंग चेहरा पाने के लिए आप 2 चम्मच दही में आधा नींबू निचोड़ें और पेस्ट को लगाएं।
मुल्तानी मिट्टी चेहरे के ऑयल और डेड स्किन को कम करने में मदद करती है। आप दही में 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी को डालकर 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाकर छोड़ दें।
टमाटर चेहरे को एक्सफोलिएट करता है। साथ ही, दही फेस पर ग्लो लाती है। आप दही और टमाटर को मिलाकर चेहरे पर लगाएं। यह डार्क स्पोर्ट्स और मुंहासों को कम करेगा।
आप दही में इस चीजों को मिलाकर चेहरे को ग्लोइंग बना सकते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik