गर्मियों में अक्सर ठंडी चीजों का सेवन करने की सलाह दी जाती है। इन्हीं ठंडी चीजों में तरबूज भी शामिल है। यह खाने में काफी टेस्टी होता है और लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं।
तरबूज में कार्बोहाइड्रेट, विटामिन-ए, विटामिन-सी, पोटेशियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस और लाइकोपीन जैसे अन्य पोषक तत्व भी पाए जाते हैं।
तरबूज के साथ-साथ इसके छिलके भी सेहतमंद होते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि तरबूज के छिलके आखिर किन समस्याओं में गुणकारी माने जाते हैं? आइए इसके बारे में जानें।
जिन लोगों को हाई बीपी की समस्या रहती है, उन्हें अपनी डाइट में तरबूज के छिलके शामिल करने चाहिए। इसमें मौजूद पोटेशियम बीपी को कंट्रोल में रखता है।
कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि ये इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मददगार माने जाते हैं। इनमें भरपूर मात्रा में विटामिन-सी होता है।
आज के समय में अधिकतर लोग मोटापे की समस्या से जूझ रहे हैं। ऐसे में तरबूज के छिलके इस बीमारी से आपको राहत दिला सकते हैं। इसमें फाइबर पाया जाता है।
शरीर को हेल्दी बनाए रखने के लिए कोलेस्ट्रॉल लेवल का कंट्रोल में होना बेहद जरूरी है। इसके लिए आपको तरबूज के छिलके खाने चाहिए। इसके छिलके फाइबर से भरपूर होते हैं।
अल्सर में तरबूज के छिलके किसी रामबाण से कम नहीं माने जाते क्योंकि इनमें फाइबर होता है और फाइबर पेट से जुड़ी हर बीमारी को दूर भगाता है।
तरबूज के छिलके इन समस्याओं में काम आते हैं। लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com