भारत में खासतौर पर तेल मालिश को पारंपरिक चिकित्सा का अहम हिस्सा माना गया है। इसे कई तरह की रोगों से बचाने और लड़ने में इसे कारगर माना जाता है।
नाभि पर तेल लगाने से कई फायदे हो सकते हैं। नाभि हमारे शरीर का वो अंग है, जिसकी मदद से तनाव दूर करने, पाचन में सुधार लाने और आंखों की रोशनी बढ़ाने जैसे फायदे मिलते हैं।
नाभि पर तेल लगाने का नुस्खा काफी आसान भी है और इसके कई फायदे हैं। आज हम आपको एक ऐसे तेल के बारे में बताएंगे, जिसे नाभि पर लगाने से आपका वेट लॉस हो सकता है।
हम आपको जैतून के तेल के बारे में बता रहे है, जिसे ऑलिव ऑयल भी कहा जाता है। यह तेल विटामिन और एंटी-ऑक्सीडेंट के सबसे बड़े स्रोतों में से एक है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर आप मोटापे से परेशान हैं और वजन कम करना चाह रहे हैं, तो नाभि में जैतून का तेल लगाएं।
नाभि में जैतून का तेल लगाने से मोटापे के साथ-साथ जोड़ों में दर्द की शिकायत भी दूर होगी। आपको रोजाना रात को सोने से पहले जैतून का तेल नाभि में लगाना चाहिए।
ऑलिव ऑयल हड्डियों को मजबूत बनाने में भी मदद करता है और ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को काफी कम करता है क्योंकि इसमें विटामिन-के होता है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com