मोरिंगा को हिंदी में सहजन कहा जाता है। इसकी पत्तियां कैल्शियम, पोटेशियम, फास्फोरस, आयरन, फोलेट, विटामिन-ए, विटामिन-डी और विटामिन-सी से भरपूर होती हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि सुबह खाली पेट सहजन का पत्ता खाने से पुरुषों को कौन-से फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
मोरिंगा के पत्ते का सेवन करने से पुरुषों को इरेक्टाइल डिस्फंक्शन की समस्या से निजात मिल सकती है। इन पत्तियों में पोलिफेनल नामक तत्व मौजूद होता है।
लो स्पर्म काउंट की समस्या का सामना कर रहे पुरुषों के लिए मोरिंगा का पत्तियां फायदेमंद हो सकता है। आपको भी इस पत्ते का सेवन करना चाहिए।
मोरिंगा की पत्तियों में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और पॉलीफेनॉल्स मौजूद होते हैं, जो पुरुषों के टेस्टोस्टेरोन के लेवल को बढ़ाने के लिए किसी अमृत से कम नहीं है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर पुरुष मोरिंगा का पत्ता खाते हैं, तो इससे उनकी फर्टिलिटी को बढ़ावा मिल सकता है क्योंकि ये पत्तियां एंटी-ऑक्सीडेंट से लैस होती है।
पुरुषों में उम्र बढ़ाने के साथ हाई ब्लड प्रेशर की समस्या आम हो जाती है। ऐसे में मोरिंगा की पत्तियों का सेवन किया जा सकता है क्योंकि इसमें पोटेशियम होता है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com