36 की उम्र में दिखेंगी 26 जैसी, पहनें Anushka Sharma की ये ड्रेसेज


By Priyam Kumari24, Jan 2025 01:00 PMjagran.com

ब्यूटी क्वीन Anushka Sharma

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इंडस्ट्री की हिट एक्ट्रेस हैं। वह अपने लुक्स से हर किसी का दिल जीत लेती हैं, हालांकि डीवा सोशल मीडिया पर कम एक्टिव रहती हैं।

Anushka Sharma के स्टाइलिश लुक्स

वेस्टर्न हो या फिर इंडियन एक्ट्रेस हर आउटफिट में बेहद कमाल लगती हैं। आज हम आपको उनके स्टाइलिश लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिनसे 36 प्लस महिलाएं इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

ऑफ शोल्डर ड्रेस

अनुष्का व्हाइट कलर की ऑफ शोल्डर ड्रेस में काफी हॉट लग रही हैं। इसके साथ आप मैचिंग कलर की पर्ल इयररिंग कैरी कर सकती हैं।

अनारकली सूट

घर के किसी फंक्शन के लिए सूट सर्च कर रही हैं, तो आप एक्ट्रेस के इस लुक को कॉपी करें। व्हाइट कलर के अनारकली सूट में अनुष्का परी जैसी लग रही हैं। इसके साथ आप हैवी गोल्डन झुमके स्टाइल करें।

हकोबा शॉर्ट्स टॉप

एक्ट्रेस क्रीम कलर के हकोबा शॉर्ट्स और पफ स्लीव्स टॉप में काफी ग्लैमरस दिखाई दे रही हैं। इसे 36 प्लस महिलाएं वेकेशन पर पहन सकती हैं।

प्रिंटेड लहंगा

अगर आप सहेली की शादी या किसी फंक्शन में लहंगा पहनना चाहती हैं, तो अनिष्का का ये प्रिंटेड लहंगा लुक को ट्राई कर सकती हैं। इसमें आप काफी गॉर्जियस लगेंगी।

थाई हाई स्लिट ड्रेस

स्काई ब्लू कलर की थाई हाई स्लिट ड्रेस नाईट पार्टी या डिनर डेट के लिए बेस्ट ऑप्शन है। इस तरह की ड्रेस को आप अपने वॉडरोब में जरूर शामिल करें।

नेट साड़ी

महिलाओं को नेट साड़ी पहनना काफी पसंद होता है। अगर आप भी उनमें से एक हैं, तो इस ग्रीन कलर की फ्रील बॉर्डर नेट साड़ी को शिमरी ब्लाउज के साथ कैरी कर सकती हैं।

फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@anushkasharma)