16 साल के करियर में Anushka Sharma ने दी 7 फ्लॉप फिल्में


By Akanksha Jain01, May 2024 12:44 PMjagran.com

बर्थडे गर्ल अनुष्का शर्मा

सुपर हिट फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहीं हैं। आज हम आपको उनके करियर की 7 फ्लॉप फिल्मों के बारे में बताएंगे।

जीरो

फिल्म जीरो में अनुष्का शर्मा के अलावा शाह रुख खान और कटरीना कैफ भी इस फिल्म में नजर आए थे, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई। 

परी

अनुष्का शर्मा की फिल्म परी हॉरर फिल्म थी। इस फिल्म को भी लोगों ने खास पसंद नहीं किया और फिल्म ने महज 28 करोड़ रुपए की कमाई की।

जब हैरी मेट सेजल

शाह रुख खान और अनुष्का शर्मा की फिल्म जब हैरी मेट सेजल भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई, लेकिन बाद में इसकी कहानी लोगों को पसंद आई।

फिल्लौरी

दिलजीत दोसांझ और अनुष्का शर्मा की फिल्म फिल्लौरी की कहानी तो बहुत इंटरेस्टिंग थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने खास कमाल नहीं दिखाया।

बॉम्बे वेलवेट

रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा की फिल्म बॉम्बे वेलवेट का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। ये फिल्म भी दर्शकों को पसंद नहीं आई थी।

मटरू की बिजली का मंडोला

मटरू की बिजली का मंडोला के गाने तो बहुत पॉपुलर हुए थे लेकिन इस फिल्म की कहानी को लोगों ने कुछ खास पसंद नहीं किया।

पटियाला हाउस

अक्षय कुमार और अनुष्का शर्मा की फिल्म पटियाला हाउस का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। एक्ट्रेस के करियर की ये पहली फ्लॉप फिल्म थी।

फिल्मों और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी तमाम खबरों के लिए बने रहें jagran.com के साथ

ब्रॉड शोल्डर पर जचेंगे Elli Avrram के बोल्ड ब्लाउज