Christmas पार्टी में दिखेंगी कमाल, ट्राई करें Anushka Sen के ये हेयर स्टाइल


By Priyam Kumari24, Dec 2024 08:00 PMjagran.com

यंग एक्ट्रेस Anushka Sen

टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस अनुष्का सेन ने कम में ही काफी पॉपुलैरिटी हासिल कर ली है। आज वह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी दिलकश अदाओं से फैंस को दीवाना बना देती हैं।

Anushka Sen के हेयर स्टाइल

अनुष्का सेन का फैशन भी बेहद कमाल का है। वह हर आउटफिट के लिए बेहतरीन हेयर स्टाइल बनाती हैं, जिनसे आप भी स्टाइलिंग टिप्स ले सकती हैं और क्रिसमस पार्टी के लिए ट्राई कर सकती हैं।

कर्ली हेयर स्टाइल

वेस्टर्न हो या फिर इंडियन कर्ली हर आउटफिट पर खूब जचती हैं। आप भी अनुष्का की तरह कर्ली हेयर स्टाइल करके पार्टी में अपने लुक को शानदार बना सकती हैं।

वेवी हेयर स्टाइल

आजकल वेवी हेयर स्टाइल काफी ट्रेंड में है। इस तरह के हेयर स्टाइल सभी आउटफिट पर काफी अच्छे लगते हैं। आप भी एक्ट्रेस के इस लुक को कॉपी करके क्रिसमस पार्टी में कमाल लग सकती हैं।

स्टाइलिश पोनी हेयर स्टाइल

अगर आप अपने लुक को स्टाइलिश बनाना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस की तरह स्टाइलिश पोनी हेयर स्टाइल बना सकती हैं। ऐसे हेयर स्टाइल करके आप पार्टी में छा जाएंगी।

मैसी बन हेयर स्टाइल

एक्ट्रेस ने अपने लुक को खास बनाने के लिए मैसी बन बनाया हुआ है, जो उनको गॉर्जियस लुक दे रहा है। आप भी क्रिसमस पार्टी के लिए उनके इस लुक से आइडिया ले सकती हैं।

ट्रेंडी हेयर स्टाइल

अगर आप क्रिसमस पार्टी में शॉर्ट ड्रेस पहन रही हैं, तो उसपर इस तरह का स्टाइलिश ट्रेंडी हेयर स्टाइल को चुन सकती हैं।

स्ट्रेट हेयर स्टाइल

ज्यादातर लड़कियों को स्ट्रेट हेयर काफी पसंद होता है। ऐसे में आप भी पार्टी के लिए हेयर स्टाइल को लेकर कंफ्यूज हैं, तो इस तरह का स्ट्रेट हेयर स्टाइल ट्राई कर सकती हैं।

फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@anushkasen0408)