गिलोय का जूस पीने से इन 4 लोगों हो सकता है नुकसान


By Akshara Verma24, Dec 2024 03:29 PMjagran.com

आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी से बना गिलोय

गिलोय को ‘अमृता’ भी कहा जाता है। यह एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है, जो स्वास्थ्य के लिए अच्छी मानी जाती है। इसे खाने से बीमारियों के होने का खतरा कम रहता है।

इम्यूनिटी को बूस्ट करना

गिलोय का जूस शरीर में इम्यूनिटी पावर को बढ़ाता है। इसको पीने से शरीर को डिटॉक्स करने में काफी मदद मिलती है। साथ ही, यह शरीर की कई समस्याओं को दूर करने में भी मददगार है।

गिलोय जूस न पिएं ये 4 लोग

लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह जूस सभी लोगों के लिए सुरक्षित नहीं होता है? आइए जानते हैं उन 4 लोगों के बारे में जिन्हें गिलोय के जूस को नहीं पीना चाहिए।

डायबिटीज के मरीज

जो लोगों डायबिटीज की बीमारी से जूझ रहे हैं, उन्हें गिलोय का जूस नहीं पीना चाहिए। क्योंकि, गिलोय शुगर लेवल को काफी कम कर देता है, जो मरीजों के लिए सही नहीं है।

लो ब्लड प्रेशर वाले मरीज

यह काफी जड़ी बूटियों से बना होता है। गिलोय तेजी से ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है, इसलिए लो ब्लड प्रेशर वाले लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

गर्भवती महिलाएं

इस जूस में बेहद गर्म और अलग-अलग तरह की जड़ी बूटियां शामिल होती हैं। इसलिए गर्भवती महिलाओं के लिए यह जूस बिल्कुल भी फायदेमंद नहीं होता है।

ऑटोइम्यून बीमारी वाले मरीज

गिलोय इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता हैं। इस बीमारी से जूझने वाले मरीजों को काफी दवाइयों का सेवन करना पड़ता है और लोगों का इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है। इसलिए उन्हें इस जूस का सेवन नहीं करना चाहिए।

गिलोय का जूस पीने से पहले आपको डॉक्टर से जरूर पूछना चाहिए। यह शरीर को फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है। हेल्थ से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Freepik