यंग गर्ल्स दिखेंगी स्लिम, फॉलो करें Anushka Sen का फिटनेस रूटीन


By Priyam Kumari18, Jan 2025 02:30 PMjagran.com

यंग एक्ट्रेस Anushka Sen

एक्ट्रेस अनुष्का सेन अपनी खूबसूरती से हर किसी को दीवाना बना देती हैं। वह अपनी छोटी-सी उम्र में ही सोशल मीडिया से लेकर टीवी तक हर जगह छाई रहती हैं। आज वह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।

Anushka Sen का फिटनेस रूटीन

एक्ट्रेस अपने लुक्स के साथ ही फिटनेस रूटीन को लेकर भी अक्सर लाइमलाइट में बनी रहती हैं। अगर आपको भी अनुष्का जैसी स्लिम बॉडी चाहती हैं, आज हम आपको उनके फिटनेस रूटीन के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं फिटनेस का राज।

एक्सरसाइज से बॉडी रहेगी फिट

अनुष्का सेन रोज जिम में घंटों पसीना बहाती हैं, जिससे उनकी बॉडी फिट और स्लिम नजर आए। अगर वह जिम नहीं जा पाती हैं, तो घर पर ही एक्सरसाइज करती हैं।

हेल्दी डाइट

अनुष्का बॉडी को फिट रखने के लिए खाने में हेल्दी डाइट ही लेती हैं। वह ब्रेकफास्ट में फाइबर युक्त फूड और लंच में कार्ब्स, मिनरल्स और विटामिन से भरपूर चीजों का ही सेवन करती हैं।

फिटनेस के लिए करें डांस

इसके अलावा, एक्ट्रेस का मानना है कि डांस करने से बॉडी फ्लैक्सिबल होती है। हालांकि, अनुष्का को डांस करना काफी पसंद भी है।

रोज पीएं ग्रीन टी

अनुष्का बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए सुबह और शाम को ग्रीन टी पीती हैं। इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म स्ट्रांग होता है और वेट लॉस में भी मददगार है।

हल्दी-शहद का फेस पैक

वहीं, अनुष्का अपनी त्वचा को चमकदार और मुलायम बनाए रखने के लिए हल्दी और शहद को मिलाकर अपने चेहरे पर लगाती हैं।

इसी तरह की तमाम जानकारियों को जानने और पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@anushkasen0408)