ये हैं अनुराग कश्यप की सबसे ज्यादा देखी गई फिल्में


By Priyam Kumari20, Apr 2025 10:13 AMjagran.com

Anurag Kashyap की फिल्में

बॉलीवुड के शानदार डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने अपने करियर में कई फिल्में दी हैं। ऐसे में आइए जानते हैं उनके बेहतरीन और सबसे ज्यादा देखी गई फिल्मों के बारे में।

ब्लैक फ्राइडे फिल्म

अनुराग कश्यप की फिल्म 'ब्लैक फ्राइडे' साल 2004 की एक्शन-थ्रिलर मूवी है। इस फिल्म में के के मेनन, पवन मल्होत्रा, किशोर कदम और आदित्य श्रीवास्तव हैं। यह फिल्म हुसैन जैदी की किताब 1993 बॉम्बे बोम्बिंग पर आधारित है।

नो स्मोकिंग फिल्म

2007 की हॉरर-मिस्ट्री फिल्म 'नो स्मोकिंग' में जॉन अब्राहम, आयशा टाकिया, रणवीर शौरी, परेश रावल और गजराज राव मुख्य रोल में है। फिल्म में बिपाशा बसु भी एक आइटम नंबर में दिखाई देती हैं।

गुलाल फिल्म

अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी फिल्म 'गुलाल' साल 2009 में आई थी। यह एक थ्रिलर-ड्रामा मूवी है। इस फिल्म में राज सिंह चौधरी, के के मेनन, अभिमन्यु सिंह, मुकेश भट्ट, जेसी रंधावा, पंकज झा और आदित्य श्रीवास्तव जैसे मुख्य किरदार है।

गैंग्स ऑफ वासेपुर फिल्म

'गैंग्स ऑफ वासेपुर' साल 2012 की क्राइम-एक्शन फिल्म है, जिसका निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है। अनुराग की यह सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म है।

अग्ली फिल्म

'अग्ली' 2013 में बनी थ्रिलर फिल्म है, जिसे अनुराग कश्यप ने लिखा व निर्देशित किया है। फिल्म में राहुल भट्ट, आलिया भट्ट, रोनित रॉय और तेजस्विनी मुख्य रोल में हैं।

रमन राघव 2.0 फिल्म

2016 की फिल्म 'रमन राघव 2.0' में विक्की कौशल, शोभिता धुलिपाला, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अमृता सुभाष जैसे बड़े किरदार हैं। यह फिल्म साइको किलर रमन पर आधारित है।

मनमर्जियां फिल्म

अनुराग कश्यप की फिल्म 'मनमर्जियां' साल 2018 में आई थी। इसमें विक्की कौशल, अभिषेक बच्चन, तापसी पन्नू और अशनूर कौर जैसे बड़े-बड़े किरदार हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया।

अनुराग कश्यप से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: IMDB