फिल्मी दुनिया के जाने माने डायरेक्टर करण जौहर अपनी शानदार फिल्मों से बॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज करते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई फिल्में दी हैं। ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं डायरेक्टर की 7 हिट फिल्मों पर।
1995 की मूवी 'दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे' ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही तहलका मचा दिया। फिल्म में राज और सिमरन की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई। आज भी लोग इस मूवी को देखना पसंद करते हैं।
करण जौहर की फिल्म 'कुछ कुछ होता है' साल 1998 में रिलीज हुई थी। इसमें शाह रुख खान, काजोल, रानी मुखर्जी और सलमान खान मुख्य रोल में हैं। यह मूवी आपको आसानी से नेटफ्लिक्स पर मिल जाएगी।
साल 2001 की फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' एक अमीर भारतीय परिवार की कहानी है। इसमें काजोल, अमिताभ बच्चन, शाह रुख खान, करीना कपूर खान, ऋतिक रोशन और जया बच्चन जैसे बड़े-बड़े किरदार शामिल हैं। इस मूवी को आप नेटफ्लिक्स पर आसानी से देख सकते हैं।
करण जौहर की निर्देशन में बनी फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' साल 2012 में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों द्वारा ढेर सारा प्यार मिला।
रणबीर कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन और अनुष्का शर्मा की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' साल 2016 की सुपरहिट फिल्म है। यह नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।
करण जौहर की बेहतरीन फिल्मों में से एक 'कपूर एंड संस' भी है, जो साल 2016 में आई थी। इसमें आलिया भट्ट, ऋषि कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, फवाद खान और रत्ना पाठक शाह जैसे मुख्य किरदार हैं।
आलिया भट्ट और वरुण धवन की फिल्म 'कलंक' का निर्देशन करण जौहर ने किया था। यह फिल्म रोमांस और ड्रामा से भरपूर है। ये आपको प्राइम वीडियो पर मिल जाएगा।
करण जौहर से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: IMDb