टीवी और हिंदी फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस अंजलि आनंद आज किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं। अंजलि आनंद ने सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी से हासिल की है।
अंजलि आनंद के पास हर तरह के आउटफिट्स का शानदार कलेक्शन है। आज हम आपको उनके इंडियन लुक्स दिखाने जा रहे हैं।
वैसे तो चबी गर्ल्स पर हर तरह के आउटफिट्स बहुत शानदार लगते हैं, लेकिन एक्ट्रेस के ये इंडियन लुक्स आपके लुक में चार चांद लगा देंगे।
ब्लैक लवर्स के लिए अंजलि आनंद का ये ब्लैक साड़ी लुक परफेक्ट है। प्लेन ब्लैक साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने फुल स्लीव्स ब्लाउज पेयर किया है।
पिंक कलर की प्लेन साड़ी में भी अंजलि आनंद बहुत प्यारी लग रही हैं। एक्ट्रेस ने इस साड़ी के साथ बैलून पैटर्न ब्लाउज पेयर किया है।
अगर आप शानदार सूट लुक सर्च कर रही हैं तो आप अंजलि आनंद की तरह ही अम्ब्रेला सूट स्टाइल कर सकती हैं।
अनारकली सूट कभी भी ऑफ ट्रेंड नहीं होते हैं। आप भी अंजलि आनंद के इस अनारकली सूट को स्टाइल कर सकती हैं।
आप अंजलि आनंद के इस लुक को भी रिक्रिएट कर सकती हैं। रेड कलर के फुल लेंथ सूट में एक्ट्रेस बहुत सुंदर लग रही हैं।