हाल में रणबीर कपूर रश्मिका मंदाना की फिल्म 'एनिमल' 1 दिसम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर डाली है।
एनिमल ने पहले दिन वर्ल्डवाइड 116 करोड़ का बंपर कलेक्शन किया। वही अब 3 दिन बाद रविवार को फिल्म ने 200 करोड़ के क्लब में एंट्री मार ली है। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 202.57 करोड़ और वर्ल्डवाइड 356 करोड़ का बिजनेस कर डाला है।
वही आज हम आपको एनिमल समेत उन फिल्मों की लिस्ट दिखाने जा रहे हैं। जिन्होंने ओपनिंग डे पर बंपर कमाई की।
रणबीर कपूर की एनिमल ने पहले दिन भारत में 63.80 करोड़ का शानदार बिजनेस कर डाला।
इसी साल रिलीज हुई शाह रुख खान की दूसरी बड़ी हिट फिल्म 'जवान' ने पहले दिन 75 करोड़ कमा इतिहास रच दिया था।
हाल में रिलीज हुई सलमान खान कटरीना कैफ की फ्रेंचाइजी फिल्म 'टाइगर 3' ने ओपनिंग डे पर 44.50 करोड़ की कमाई की थी।
वही इसी साल शाह रुख खान की बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पठान' ने फर्स्ट डे 57 करोड़ का बिजनेस किया था।
सनी देओल अमीषा पटेल की सीक्वल फिल्म 'गदर 2' ने कमाई के मामले में इतिहास रच दिया। इस फिल्म ने पहले दिन 40.10 करोड़ का बिजनेस किया था।