इन दिनों रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाए हुए है। वही फिल्म में रश्मिका ने रणबीर की वाइफ 'गीतांजलि' का शानदार किरदार निभाया है।
वही साउथ क्वीन रश्मिका अक्सर अपने लुक्स को लेकर सोशल मीडिया सेंसेशन बनी रहती हैं। एक्ट्रेस इंडियन लुक में बला की खूबसूरत लगती हैं।
आज हम आपको रश्मिका मंदाना की सिंपल साड़ियों का कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप किसी भी मौके पर पहन सकती हैं।
रश्मिका का इस फोटो में प्लेन ब्लैक साड़ी डीपनैक ब्लाउज में किलर अंदाज देखा जा सकता है। इसके साथ एक्ट्रेस ने हेवी नेकपीस पेयर किया है।
इस ओनियन पिंक कलर की सिंपल एम्ब्रॉयडरी साड़ी में भी एक्ट्रेस एकदम गॉर्जियस लग रही हैं। इसके साथ कट स्लीव्स ब्लाउज पेयर किया गया है।
यदि आप सिंपल साड़ी में भी खुद को स्टाइलिश लुक देना चाहती हैं तो डीवा की इस चेक प्रिंट पिंक, सिल्वर साड़ी के साथ कंट्रास्ट कॉम्बिनेशन वाले साड़ी-ब्लाउज को कॉपी कर सकती हैं।
अभिनेत्री का ब्राउन प्लेन साड़ी के साथ मल्टी बॉर्डर लुक काफी स्मार्ट लग रहा है। इसके साथ उन्होंने मैचिंग मल्टी ब्लाउज पहना हुआ है।
रश्मिका इस ग्रीन कॉटन सिल्क जरी बॉर्डर साड़ी में काफी ग्लैमरस नजर आ रही हैं। इसके साथ एक्ट्रेस ने मैचिंग नेकपीस पहना है।