कॉपी करें Ananya Pandey का फैशन सेंस, लगेंगी बवाल


By Priyam Kumari19, Nov 2024 01:00 PMjagran.com

बॉलीवुड की यंग एक्ट्रेस

बॉलीवुड की फेमस स्टार किड और एक्ट्रेस अनन्या पांडे का फैशन सेंस कमाल का है। एक्ट्रेस ट्रेडिशनल से लेकर वेस्टर्न हर आउटफिट में बेहद खूबसूरत लगती हैं।

अनन्या पांडे से लें स्टाइलिंग टिप्स

हसीना का ड्रेसिंग सेंस इतना कमाल का है कि उनके सामने बड़ी से बड़ी एक्ट्रेस भी फेल हो जाए। अगर आप भी अपने आउटफिट को शानदार बनाना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस से फैशन टिप्स ले सकती हैं।

ड्रैगनफ्लाई टॉप-वेलवेट स्कर्ट

अगर आप कुछ यूनिक ढूंढ रही हैं, तो अनन्या पांडे का ये ड्रैगनफ्लाई टॉप के साथ ब्लैक कलर की वेलवेट स्कर्ट ट्राई कर सकती हैं। इसमें वह काफी स्टाइलिश और कॉन्फिडेंट लग रही हैं।

हाई स्लिट ड्रेस

आपका पार्टी में जाने का मूड है, तो अनन्या का ये ऑफ शोल्डर टॉप और थाई-हाई स्लिट स्कर्ट पहन सकती हैं। एक्ट्रेस ने नेकपीस और डीसेंट ईयररिंग्स के साथ कमाल लग रही हैं।

डेनिम लुक

आप डेनिम लुक ट्राई करना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस की तरह इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। अनन्या सटल मेकअप और मिनिमम ज्वेलरी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

साड़ी स्टाइल

अनन्या पांडे ने इस पिंक साड़ी के साथ ट्यूब ब्लाउज कैरी किया हुआ है। वहीं, डीसेंट ईयररिंग्स उनके लुक में चार चांद लगा रहा है। आप भी इस तरह की साड़ी स्टाइल करके ग्लैमरस लग सकती हैं।

नियॉन ग्रीन बस्टियर और फ्लेयर्ड पैंट

अगर आप एक जैसे कलर के ड्रेस से बोर हो गई हैं, तो नियॉन ग्रीन बस्टियर और फ्लेयर्ड पैंट आउटफिट आपके लिए एकदम बेस्ट है। इस लुक में लगी बेल्ट स्टाइलिश दिखने में मदद कर रही है।

ऑफ शोल्डर ड्रेस

अगर आप ऑफ शोल्डर पहनने का सोच रही हैं, तो अनन्या के इस आउटफिट को कॉपी कर सकती हैं। एक्ट्रेस ऑफ शोल्डर ड्रेस, स्टॉकिंग्ज, बन हेयर स्टाइल में काफी बोल्ड लग रही हैं।

आप भी अनन्या पांडे की तरह स्टाइलिश और हॉट दिखना चाहती हैं, तो इन आउटफिट्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। वहीं, फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। Image Credit: Instagram (@ananyapanday)