Rhea Chakraborty की ये हॉट साड़ि‍यां करें ट्राई और बिखेंरे हुस्न का जलवा


By Priyam Kumari19, Nov 2024 11:37 AMjagran.com

बॉलीवुड की हॉटनेस क्वीन

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती अपनी एक्टिंग से ज्यादा फैशनेबल लुक्स को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। रिया ना सिर्फ वेस्टर्न बल्कि ट्रेडिशनल आउटफिट्स में भी खूबसूरत लगती हैं।

रिया की दिलकश अदाएं

एक्ट्रेस अपने हॉट एंड बोल्ड लुक्स को लेकर फैंस के दिलों पर राज करती हैं। सोशल मीडिया पर लोग एक्ट्रेस की तस्वीर को जमकर लाइक और शेयर कर रहे हैं।

एक्ट्रेस के शानदार कलेक्शन

एक्ट्रेस अपने वेस्टर्न से लेकर इंडियन आउटफिट्स तक में कहर बरसाती हैं। आज हम आपको रिया चक्रवर्ती के कुछ शानदार कलेक्शन्स दिखाएंगे, जिनसे आप भी इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

नेट साड़ी लुक

रिया चक्रवर्ती पर्ल ब्लाउज और टैसल पल्लू वाली नेट साड़ी में काफी स्टाइलिश और बोल्ड नजर आ रही हैं। आप भी इस तरह की साड़ी ट्राई कर सकती हैं।

शरारा स्टाइल

अगर आप साड़ी में नया ट्राई करना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस की ये कलियों वाला शरारा और साड़ी स्टाइल ड्रेस, परफेक्ट डे वेडिंग आउटफिट है।

सीक्वन पिंक साड़ी

ऑल सीक्वन पिंक साड़ी और सुपर हॉट ब्लाउज में रिया काफी खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस के इस आउटफिट को आप भी ट्राई करके काफी बोल्ड और क्लासी दिख सकती हैं।

ऑर्गेंजा साड़ी

रिया का ये प्लेन ऑर्गेंजा साड़ी लुक काफी कमाल का है। उन्होंने इसे हॉल्टर नेक ब्लाउज के साथ साड़ी स्टाइल किया है। इसमें वह काफी कातिलाना लग रही हैं।

गोल्डन साड़ी

गोल्डन कलर हर महिलाओं को खूब पसंद आता है, आजकल गोल्डन कलर की साड़ियां काफी ज्यादा ट्रेंड में हैं। आप भी रिया के इस साड़ी लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

आप भी रिया चक्रवर्ती की तरह खूबसूरत आउटफिट्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। वहीं, फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। Image Credit: Instagram (@rhea_chakraborty)