बॉलीवुड में हर फिल्म के साथ एक नए स्टार की एंट्री होती है, लेकिन आज हम आपको उन स्टार्स के बारे में बताएंगे जो 80 प्लस हो चुके हैं।
सदी के महानायक के नाम से मशहूर एक्टर अमिताभ बच्चन 81 साल के हो गए हैं, लेकिन आज भी वो बिल्कुल फिट हैं।
फेमस एक्टर धर्मेंद्र 88 साल के हो गए हैं। इस उम्र में भी एक्टर ने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में काम किया था।
इस लिस्ट में फेमस एक्टर जितेंद्र का नाम भी शामिल है। एक्टर ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में दी हैं।
फेमस एक्ट्रेस आशा पारेख अपने समय की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेज की लिस्ट में शामिल थी। आशा पारेख 81 साल की हो गई हैं।
फेमस एक्टर मनोज कुमार अब 86 साल के हो गए हैं। मनोज कुमार ने अपने फिल्मी करियर में कई शानदार फिल्में दी हैं।
इस लिस्ट में वहीदा रहमान का नाम भी शामिल है। एक्ट्रेस ने कई शानदार फिल्मों में काम किया और कई अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। एक्ट्रेस अब 85 की हो गई हैं।
वैजयन्ती माला 90 साल की हो गई हैं। एक्ट्रेस अपने समय की टॉप एक्ट्रेस थी और कई हिट फिल्में भी दे चुकीं हैं।