दही के साथ यह 1 चीज मिलाकर खाने से होंगे गजब के फायदे


By Farhan Khan26, Mar 2025 04:00 PMjagran.com

गर्मियों में ठंडी चीजों का सेवन करना

गर्मियों में अक्सर ऐसी चीजें का सेवन करने की सलाह दी जाती है, जो हमें अंदर तक ठंडक पहुंचाए। दही और इसबगोल भी इन्हीं में से एक है।

दही के साथ इसबगोल खाने के फायदे

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप गर्मियों में दही के साथ इसबगोल का सेवन करते हैं, तो इससे सेहत को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

दही में मौजूद पोषक तत्व

दही में प्रोटीन, कैल्शियम, राइबोफ्लेविन, विटामिन बी6 और विटामिन बी12 जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आपको लंबे समय तक हेल्दी रखता है।

सेहत के लिए इसबगोल है जरूरी

वहीं, इसबगोल फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन समेत कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह आपको गंभीर बीमारियों से बचाता है।

होगा वेट लॉस

जो लोग वेट लॉस के लिए एक अच्छी डाइट तलाश रहे हैं, उनके लिए दही और इसबगोल एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें मौजूद फाइबर वजन घटाता है।  

इम्यूनिटी होगी स्ट्रांग

बदलते मौसम में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है। ऐसे में इम्यूनिटी को स्ट्रांग के बनाने के लिए दही और इसबगोल का सेवन करना चाहिए।  

पाचन रहेगा चकाचक

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर आप दही और इसबगोल एक साथ खाते हैं, तो इससे आपके पेट का पाचन एकदम चकाचक रहता है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com