हड्डियों को लोहे जैसा मजबूत बना देती है इस आटे की रोटी


By Farhan Khan12, Jul 2024 11:42 AMjagran.com

पोषक तत्वों से भरपूर रागी

रागी के आटे में प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर, कार्ब्स और विटामिन्स जैसे पोषक तत्व होते हैं। जिसकी रोटी खाने में बड़ी टेस्टी होती हैं।

हड्डियों के लिए कैसे फायदेमंद है रागी?

मानसून में अक्सर लोग रागी के आटे से बनी रोटी खाना पसंद करते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि इसकी रोटी हड्डियों के लिए कैसे फायदेमंद हो सकती हैं? आइए जानें।

हड्डियां होंगी स्ट्रांग

रागी के आटे में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में इस आटे से बनी रोटी खाने से आपकी हड्डियां मजबूत होंगी।

जोड़ों में दर्द होता है कम

बदलते मौसम में अक्सर जोड़ों में दर्द की शिकायत रहती है। ऐसे में रागी के आटे में मौजूद कैल्शियम इस समस्या से राहत दिलाएगा।

ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारी से निजात

जो लोग ऑस्टियोपोरोसिस और ऑस्टियोमलेशिया की बीमारी से जूझ रहे हैं, उन्हें रागी के आटे से बनी रोटी जरूर खानी चाहिए।

रागी की रोटी खाने के अन्य फायदे

रागी के आटे में कम कैलोरी और उच्च प्रोटीन पाया जाता है। ऐसे में इसकी बनी रोटी खाने से तेजी से वजन कंट्रोल होगा।

पाचन होगा दुरुस्त

रागी के आटे में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन को दुरुस्त रखता है। ऐसे में इसकी बनी रोटी जरूर खाएं।

डायबिटीज में फायदेमंद

रागी की रोटी डायबिटीज के मरीजों के लिए कम फायदेमंद नहीं है। इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।

इन समस्याओं से राहत पाने के लिए रागी की रोटी जरूर खाएं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com