हमारे देश में बहुत से लोग चाय पीना पसंद करते हैं। इसमें हर्बल टी सेहत के लिहाज से काफी फायदेमंद मानी जाती है।
हर्बल चाय पीने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, स्ट्रेस कम होता है, पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है और इसके अलावा वजन भी कम होता है।
ऐसे में आइए जानते हैं कि कौन-कौन सी हर्बल टी आपके शरीर संबंधी बीमारियों को दूर करने में कारगर मानी जाती है।
ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है। आप इस चाय से अपने दिन की शुरुआत कर सकते हैं, जिससे सेहत को कई फायदे मिलेंगे।
पिपरमेंट टी यानी पुदीना की चाय पीने से डाइजेशन अच्छा रहता है और पेट से जुड़ी समस्याएं भी कम होती हैं।
अदरक की चाय पीने से सेहत तो बनती ही है, साथ ही यह शरीर को ऊर्जावान बनाता है।
कैमोमाइल टी अक्सर सोने से पहले पी जाती है। इसे पीने से तनाव कम होता है और मन को शांति मिलती है।
टर्मरिक लाटे पीने से सूजन को कम करता है इसके साथ ही इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण रोगों को शरीर से दूर रखते हैं।
डैंडेलियन रूट टी पीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसे पीने से लिवर दुरुस्त रहता है और शरीर से टॉक्सिन बाहर निकल आते हैं।