भारतीय गर्म मसाले पूरी दुनिया में मशहूर हैं। इन सारे मसालों की अपनी अलग गुणवत्ता होती है। इनकी अपनी गुणवत्ता ही इनकी खासियत भी है।
काली मिर्च, जीरा, इलायची, धनिया, बड़ी इलायची, दालचीनी, चक्र फूल आदि मसालों का अपना अलग महत्व भी होता है।
ये सभी मसाले न सिर्फ खाने को स्वादिष्ट बनाते हैं, बल्कि पाचन शक्ति को भी मजबूत बनाते है। इतना ही नहीं सर्दी-जुकाम में भी इन मसालों का उपयोग किया जाता है।
एंटीऑक्सीडेंट युक्त स्टार एनीज यानी चक्रफूल हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है, क्योंकि ये फ्री रेडिकल्स से लड़ता है।
ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि चक्र फूल खाने से सेहत को और क्या-क्या फायदे हो सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
चक्रफूल मीठी सुगंध की स्वाद से भरपूर होता है, जो हमारे दिल का स्वास्थ्य बनाए रखने में मदद करता है। ये ब्लड प्रेशर को भी मेंटेन करता है।
चक्रफूल से बनना वाला तेल गठिया और जोड़ों के दर्द में बहुत ही फायदेमंद होता है। पीठ के दर्द में भी इसका तेल बहुत ही फायदेमंद होता है।
हमारे चेहरे पर पड़ने वाली फाइन लाइन्स, झुर्रियां, दाग-धब्बों, रिंकल्स और पिंपल्स से छुटकारा दिलाने में भी चक्रफूल मदद करता है।
अगर आप भी लंबे समय तक सेहतमंद रहना चाहते हैं तो अपनी डाइट में चक्र फूल जरूर शामिल करें। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com