नहाने के पानी में हल्दी मिलाने से क्या होता है?


By Farhan Khan23, Dec 2024 11:35 AMjagran.com

रोजाना नहाना

नहाने से न सिर्फ हम शारीरिक रूप से सेहतमंद रहते हैं, बल्कि हमारा मूड भी काफी अच्छा रहता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी रोज नहाने की सलाह देते हैं।  

नहाने के पानी में हल्दी मिलाने के फायदे

आज हम आपको बताएंगे कि अगर नहाने के पानी में हल्दी मिलाते हैं, तो इससे सेहत को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में जानें।    

जोड़ों के दर्द में आराम

नहाने के पानी में हल्दी मिक्स करने से आपके जोड़ों के दर्द में आराम मिल सकता है। इसके अलावा बॉडी भी रिलैक्स होती है।  

त्वचा की रंगत में सुधार

नहाने के पानी में हल्दी मिलाने से आपकी त्वचा की रंगत में सुधार हो सकता है क्योंकि इसमें करक्यूमिन नामक एंटी-ऑक्सीडेंट होता है।

चोट हो जाएगी ठीक

हल्दी एंटी-सेप्टिक गुणों से भरपूर होती है। ऐसे में अगर आपके कहीं चोट लगी हो, तो इसके लिए नहाने के पानी में हल्दी मिलाएं। इससे आपको काफी राहत मिलेगी। 

दाग-धब्बों से राहत

हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। इसके चलते अगर आप नहाने के पानी में हल्दी मिलाते हैं, तो आपको दाग-धब्बों से राहत मिल सकती है।  

त्वचा की नमी रहेगी बरकरार

अगर आप त्वचा में नमी को बरकरार रखना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको नहाने के पानी में हल्दी मिलानी चाहिए। साथ ही स्किन भी मुलायम बनेगी।

लंबे समय तक रहेंगे जवां

हल्दी में एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं, जो त्वचा की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करते हैं। इससे आप लंबे समय तक जवां रहेंगे। आपको भी नहाने के पानी में हल्दी मिलानी चाहिए।

लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com