शिलाजीत को एक जड़ी-बूटी के तौर पर जाना जाता है। इसमें कैल्शियम, आयरन, जिंक, और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व होते है। शिलाजीत महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद है।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर महिलाएं शिलाजीत का सेवन करती है, तो इससे उनके शरीर में क्या बदलाव होते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
शिलाजीत का इस्तेमाल पुरुष और महिला दोनों ही वजन कम करने के लिए कर सकते हैं। इससे शरीर की कैलोरी तेजी से बर्न होती है, जो वजन को कंट्रोल में रखता है।
महिलाओं में आयरन की कमी के मामले सबसे ज्यादा देखने को मिलते हैं। ऐसे में शिलाजीत के सेवन से हीमोग्लोबिन, हेमटोक्रिट और रेड ब्लड सेल्स को बढ़ाया जा सकता है।
महिलाओं में इनफर्टिलिटी एक आम समस्या है। शिलाजीत मेंस्ट्रुअल साइकिल को रेगुलेट करने में मदद करता है। जिससे महिलाओं के प्रजनन स्वास्थ्य पर अच्छा प्रभाव पड़ता है।
40 साल के बाद अधिकतर महिलाओं को हड्डियों में दर्द की समस्या होने लगती है। ऐसे में महिलाएं शिलाजीत का सेवन कर सकती हैं। इसमें कैल्शियम पाया जाता है।
आजकल अधिकतर महिलाएं तनाव, चिंता, डिप्रेशन और एंग्जायटी से जूझ रही हैं। शिलाजीत खाने से ये समस्याएं दूर हो सकती है। आप भी खा सकती हैं।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com