सौंफ में विटामिन-सी, फाइबर, कैल्शियम और आयरन जैसे पोषक तत्व होते हैं। यह अपनी खास खुशबू के लिए जानी जाती है, जो एक टेस्टी और क्रंची स्पाइस है।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप रोज 1 चम्मच सौंफ खाते हैं, तो इससे आपको कौन-सी बीमारियों से निजात मिल सकती है? आइए इसके बारे में जानें।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर आप रोज 1 चम्मच सौंफ खाते हैं, तो आपको ब्लोटिंग, गैस, अपच जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है।
सौंफ में कैलोरी की मात्रा बेहद कम और फाइबर काफी ज्यादा होता है। ऐसे में रोज एक चम्मच इसका सेवन करने से वेट लॉस हो सकता है।
दिल को हेल्दी रखने में सौंफ किसी रामबाण से कम नहीं है क्योंकि इसमें पोटेशियम भरपूर मात्रा में होता है। आपको रोज 1 चम्मच सौंफ खानी चाहिए।
कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि पीरियड्स से जुड़े दर्द में राहत के लिए सौंफ का सेवन किया जा सकता है। आपको भी करना चाहिए।
अगर आप नींद की समस्या से जूझ रहे हैं, तो इसके लिए आपको सौंफ खानी चाहिए। यह मानसिक हेल्थ को बेहतर बनाती है।
सौंफ में विटामिन-ए होता है, जो आंखों की रोशनी को बेहतर करने में मदद करता है। आपको रोज 1 चम्मच सौंफ खानी चाहिए।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com