मानसून में भी लौकी का जूस पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है, यह पाचन को मजबूत, त्वचा पर ग्लो और वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसमें मौजूद फाइबर कब्ज और गैस से राहत दिलाता है। आइए जानते हैं इसे पीने से क्या लाभ मिलते हैं।
लौकी के जूस में फाइबर और पानी भरपूर मात्रा में होता है, जो पाचन को बेहतर बनाता है। साथ ही, कब्ज, गैस व एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।
लौकी के जूस में कैलोरी की मात्रा कम पाई जाती है। इसमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे वजन में कमी होने लगती हैं।
लौकी के जूस में पोटेशियम के गुण पाए जाते है, जो हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है। साथ ही, यह दिल के स्वास्थ्य को भी मजबूत बनाता हैं।
लौकी के जूस पीने से शरीर से सभी विषाक्त पदार्थों बाहर निकालते है, जिससे लिवर और किडनी के फंक्शन में सुधार आता है।
क्या आप जानते हैं लौकी का जूस पीने से आपकी त्वचा में चमक और बालों में चमक आती हैं। साथ ही, यह चेहरे पर मौजूद सभी मुहांसों को कम करने में भी सहायक होता है।
लौकी के जूस में मौजूद क्लोरोजेनिक एसिड इंसुलिन संवेदनशीलता को बढ़ाता है। इसका लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स इसे डायबिटीज रोगियों के लिए भी एक अच्छा ऑप्शन होता हैं।
शरीर में पानी की पूर्ति करने के लिए आप लौकी के जूस का सेवन करें। लौकी में पानी की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करती है।
आप शरीर को मजबूत बनाने के लिए इसका सेवन कर सकते हैं। हेल्थ से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Canva