ऑलिव ऑयल में मोनो सैचुरेटेड फैट्स, विटामिन-ई, पॉलीफेनॉल्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व होते हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप रोज एक चम्मच ऑलिव ऑयल का सेवन करते हैं, तो इससे क्या फायदे मिलते हैं।
ऑलिव ऑयल मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड से भरपूर होता है। ऐसे में इसका सेवन करने से दिल की हेल्थ अच्छी रहती है।
ऑलिव ऑयल में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो पाचन के लिए फायदेमंद है। ऐसे में आपको रोज 1 चम्मच ऑलिव ऑयल का सेवन करना चाहिए।
इम्यूनिटी स्ट्रांग बनाने के लिए आप ऑलिव ऑयल का सेवन कर सकते हैं क्योंकि इसमें मोनो सैचुरेटेड फैट्स और पॉलीफेनोल्स होते हैं।
ऑलिव ऑयल में विटामिन-ई होता है, जो एक शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट है। इसके चलते चेहरे पर झुर्रियां कम से कम होती है।
ऑलिव ऑयल में विटामिन-के होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। ऐसे में आपको रोज ऑलिव ऑयल का सेवन करना चाहिए।
ऑलिव ऑयल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स अल्जाइमर और डिमेंशिया जैसी गंभीर बीमारियों के खतरे को कम करने का काम करता है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com