ऐसे खाएं चुकंदर, सेहत को मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे


By Farhan Khan16, Oct 2023 02:09 PMjagran.com

हेल्दी डाइट

हेल्दी डाइट में कई सब्जियां और फल शामिल होते हैं, जो सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं और चुकंदर इन्हीं में से एक है।

चुकंदर

चुकंदर शरीर में खून की कमी दूर करने के लिए जाना जाता है। पोषक तत्वों से भरपूर चुकंदर को खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं।

चुकंदर का जूस

ऐसे में आज हम आपको चुकंदर खाने के फायदे के साथ-साथ इसे अपनी डाइट में शामिल करने से 5 तरीकों के बारे में भी बताएंगे।

चुकंदर की सलाद

आप चुकंदर को सलाद के रूप में अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। इसके लिए कद्दूकस किए कच्चे चुकंदर को बेबी पालक, क्रम्बल फेटा चीज, अखरोट और बाल समिक विनिगेट जैसी सामग्रियों के साथ मिलाकर सलाद बना सकते हैं।

चुकंदर की स्मूदी

छिलके वाले पके चुकंदर से आप अपने लिए स्वादिष्ट स्मूदी बना सकते हैं। इसे सुबह पीने से आपको भरपूर पोषण मिलेगा।  

चुकंदर डिप

भुने हुए या उबले हुए चुकंदर की मदद से आप चुकंदर हम्मस यानी डिप बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए आप चने, जैतून का तेल, ताहिनी, लहसुन और नमक की इस्तेमाल करते हैं।

चुकंदर के चिप्स

आप चुकंदर के चिप्स की तरह अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। इसके लिए कच्चे चुकंदर के पतले-पतले टुकड़े काटकर थोड़े से जैतून के तेल में डालें।

ओवन में बेक

अपनी पसंद का मसाला जैसे सी-सॉल्ट, काली मिर्च या लाल मिर्च के टुकड़े छिड़कें। फिर इन्हें कुरकुरा होने तक ओवन में बेक करें।

चुकंदर का सूप

चुकंदर का सूप पौष्टिक होता है। इसे बनाने के लिए आप कटे हुए चुकंदर को प्याज, लहसुन और सब्जी के शोरबे के साथ उबालकर क्रीमी सूप बना सकते हैं।