लहसुन सदियों से हमारे किचन का हिस्सा रहा है, जो खाने का जायके बढ़ाने के साथ-साथ कई पोषक तत्व से भी भरपूर है।
लहसुन में फास्फोरस, जिंक, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। गुणों की खान के चलते यह किसी औषधि से कम नहीं।
आमतौर पर लोग खाली पेट लहसुन खाना पसंद करते हैं। ऐसे में आइए जानते लहसुन के कुछ फायदों के बारे में जानते हैं।
लहसुन पेट साफ करने काफी कारगर है। इसके सेवन से पेट संबंधित बीमारियां कभी नहीं होती।
हार्ट से जुड़ी परेशानियों के लिए भी लहसुन का सेवन बेहद फायदेमंद है। इसे खाने से खून का जमाव कम होता है और हार्ट अटैक का खतरा टलता है।
लहसुन में हाई एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो डिमेंशिया और अल्जाइमर जैसी बीमारियों को रोकने में मदद कर सकते हैं।
अगर आपको कब्ज की दिक्कत है, तो खाली पेट लहसुन की कलियां चबाएं। इससे आपका डाइजेशन बेहतर होगा और कब्ज की परेशानी से निजात मिलेगी।
लहसुन में भारी मात्रा में विटामिन पाए जाते हैं, जिससे स्पर्म क्वालिटी की गुणवत्ता बढ़ती है।
लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com