बालों का झड़ना रोकने के लिए प्याज का रस एक नेचुरल उपाय है। आइए जानते हैं कि बालों में प्याज का रस लगाने से क्या फायदे होते हैं।
प्याज का रस बालों की जड़ों में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है, जिससे बाल तेजी से और मजबूत तरीके से बढ़ते हैं।
प्याज का रस एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है, जो डैंड्रफ और स्कैल्प इन्फेक्शन को खत्म करता है।
प्याज में मौजूद सल्फर बालों के टूटने और झड़ने की समस्या को कम करता है। इसके नियमित इस्तेमाल से बाल घने दिखते हैं।
प्याज का रस बालों को ड्राई और बेजान होने से बचाता है। इसे लगाने से बाल सॉफ्ट और शाइनी बनते हैं।
प्याज में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट एजिंग साइन को कम करते हैं और सफेद बालों की प्रक्रिया को धीमा करते हैं।
प्याज का रस बालों की जड़ों को पोषण देता है, जिससे नए बालों की ग्रोथ बेहतर होती है। यह बालों के लिए बहुत फायदेमंद है।
प्याज का रस किसी महंगे हेयर सीरम की तरह काम करता है। वहीं, ये पूरी तरह नेचुरल और केमिकल-फ्री है।
प्याज का रस आपके लिए एक सस्ता और असरदार घरेलू उपाय है। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva