शरीर के लिए काले तिल बेहद ही फायदेमंद होते हैं। काले तिल में कई औषधीय गुण होते हैं। इससे कई बड़ी से बड़ी समस्या से निजात मिल सकता है।
तिल से बने लड्डू सर्दियों में खाने से शरीर एक दम फिट रहता है। ऐसे में आज हम आपको काले तिल खाने के फायदे बताएंगे।
काले तिल अगर आप रोजाना खाते हैं तो आपको बालों के झड़ने की परेशानी कम होती है। असमय सफेद बालों से बचने के लिए भी ये काफी फायदेमंद होता है।
अगर आपको पेट से जुड़ी परेशानी रहती है या तो आप कब्ज से परेशान हैं तो आपको काले तिल का सेवन करना चाहिए।
पेट से कीड़े निकालने और पाचन को सुधारने में काले तिल मददगार होते हैं। इससे आपका पेट भी साफ रहेगा।
ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने के लिए भी ये काफी लाभकारी होता है। काले तिल में मैग्नीशियम काफी मात्रा में पाया जाता है।
हड्डियों की मजबूती के लिए भी ये काफी फायदेमंद होता है। काले तिल में कैल्शियम और जिंक की मात्रा पाई जाती है जो शरीर को मजबूत बनने में फायदेमंद होती है।
लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com