औषधीय गुणों से भरपूर मुलेठी का इस्तेमाल सर्दियों में खुद को गर्म रखने के लिए किया जाता है। इसका उपयोग आयुर्वेद चिकित्सा में बहुत सारी औषधियों को बनाने में भी होता है।
ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप सर्दियों में मुलेठी की चाय पीते हैं तो इससे सेहत को क्या-क्या फायदे हो सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
मानसिक स्वास्थ्य को तंदुरुस्त रखने में भी मुलेठी बहुत ही फायदेमंद होती है। इसलिए इसका सेवन समय-समय पर हमेशा करना चाहिए।
सर्दियों मे हम सभी सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं से अक्सर घिर ही जाते हैं ऐसे में मुलेठी की चाय या काढ़े से हमें बहुत आराम मिल सकता है।
मुलेठी से महिलाओं में होने वाला पॉलीसिस्टिक ओवेरियन डिजीज और पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम के लक्षणों को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
मुलेठी ऐसी स्थिति में महिलाओं में अनियमित पीरियड्स और उसकी वजह से बढ़ने वाले मोटापे को भी कम करने में मदद करती है।
मासिक धर्म में पेट के दर्द और ऐंठन में मुलेठी बहुत आराम दिलाती है। ऐसे समय में इसका सेवन बहुत ही असरदार होता है।
मुलेठी का डेली सेवन हाइपरपिग्मेंटेशन को भी कम कर सकता है। हाइपरपिग्मेंटेशन की वजह से चेहरे पर दाग धब्बे पड़ जाते हैं, जिन्हें मुलेठी जड़ से खत्म करने में मदद करती है।
लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com