घी पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद बढ़ाने से लेकर इम्यूनिटी बढ़ाने और कई घरेलू उपचारों में घी हमेशा से हमारे जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा रहा है।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप दूध में घी मिलाकर पीते हैं, तो इससे शरीर को क्या फायदे मिलते है? आइए इसके बारे में जानें।
दूध और घी को एक साथ मिलाकर पीने से शरीर में पोषक तत्वों का एब्जॉर्ब शन बढ़ता है। घी में ब्यूटिरिक एसिड होता है।
दूध में घी मिलाकर पीने से आपका पाचन मजबूत हो सकता है क्योंकि यह ड्रिंक एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है।
दूध में घी मिलाकर पीने से आपकी हड्डियां मजबूत हो सकती है क्योंकि यह कैल्शियम और विटामिन-के का रिच सोर्स माना जाता है।
अगर आप दूध में घी मिलाकर पीते हैं, तो ऐसे में जोड़ों में दर्द और सूजन से राहत मिल सकती है क्योंकि इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं।
घी ट्रिप्टोफैन का एक अच्छा स्रोत है। ऐसे में रोजाना दूध में घी मिलाकर पीने से आपको अच्छी नींद आ सकती है।
दूध विटामिन और खनिजों का एक अच्छा स्रोत है। ऐसे में दूध में घी मिलाकर पीने से इम्यूनिटी स्ट्रांग हो सकती है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com