लहसुन की 2 कलियां रोजाना खाएं, दूर होंगे ये रोग


By Farhan Khan28, Feb 2024 04:16 PMjagran.com

लहसुन का सेवन

लहसुन सदियों से हमारी रसोई का हिस्सा रहा है। यह हमारे खाने के ज़ायके को बढ़ाने के साथ-साथ हमें कई स्‍वास्‍थ्‍य लाभ भी देता है।

मैग्नीशियम से भरपूर

यह फास्फोरस, जिंक, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे खनिजों से भरपूर है। लहसुन में विटामिन सी, के, फॉलेट, नियासिन और थायमिन भी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।

लहसुन की दो कलियां खाने के फायदे

आमतौर पर खाली पेट इसका सेवन किया जाए तो ये ज्यादा फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं कि लहसुन की दो कलियां खाने से क्या फायदे होते हैं।

पेट संबंधी बीमारियां दूर

लहसुन खाने से हमारे शरीर के विषाक्त पदार्थ को आसानी से साफ हो जाते हैं। लहसुन के सेवन से पेट संबंधित बीमारियां भी नहीं होती हैं।

हार्ट अटैक का खतरा कम

हार्ट से जुड़ी परेशानियों के लिए भी लहसुन का सेवन बेहद फायदेमंद है। इसे खाने से खून का जमाव कम होता है और हार्ट अटैक का खतरा टलता है।

अल्जाइमर रोकने में मदद

लहसुन में हाई एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। इसके अलावा ये एंटीऑक्सीडेंट गुण डिमेंशिया और अल्जाइमर जैसी बीमारियों को रोकने में मदद कर सकते हैं।

सर्दी-जुकाम से राहत

सर्दी के मौसम में लहसुन का सेवन सर्दी-जुकाम, खांसी, अस्थमा, निमोनिया, ब्रोंकाइटिस जैसी समस्याओं के इलाज में मददगार साबित होता है।

कब्ज की समस्या से राहत

कब्ज की समस्या के लिए लहसुन रामबाण है। ये आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को सही रखने में मदद करता है।

ऐसे में खुद को लंबे समय तक सेहतमंद रखने के लिए लहसुन की दो कलियां रोज खाएं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com