Aaj ka Rashifal : इन राशियों को मिलेगी आर्थिक क्षेत्र में सफलता


By Farhan Khan09, May 2023 10:22 AMjagran.com

मेष राशिफल

आज का दिन जातक का शुभ फल प्रदान करने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज उत्तम प्रदर्शन करेंगे। आज जीवनसाथी के प्रति आदर और झुकाव रहेगा। आज परिवार में धार्मिक आयोजन हो सकता है।

वृषभ राशिफल

आज के दिन जातक को व्यवसाय सम्बन्धित समस्याएं लगी रहेंगी। मेहनत करने के बावजूद भी परिणाम पक्ष में नहीं आएंगे। आज जातक का व्यवहार अपने निकट के व्यक्ति के प्रति रूखा रह सकता है।

मिथुन राशिफल

आज का दिन जातक का आर्थिक दृष्टिकोण से लाभदायक रहने वाला है। आज दिन के मध्य से व्यवसाय वृद्धि के योग है। कोई पुरानी योजना का आज शुभारम्भ कर सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें।

कर्क राशिफल

आज का दिन जातक का सामान्य फलदायक रहेगा। प्रातः के समय घर में पारिवारिक कलेश हो सकता है। कार्य क्षेत्र पर आज सहकर्मी के साथ वाद विवाद हो सकता है। आशा के अनुरूप आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।

सिंह राशिफल

आज के दिन जातक को आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। व्यस्तता की वजह से भोजन समय पर नहीं करेंगे, जिस कारण शारीरिक कमजोरी महसूस कर सकते हैं। आज परोपकार की भावना रहेगी।

कन्या राशिफल

आज के दिन जातक को मिला जुला फल प्राप्त होगा। रुका हुआ कार्य आज पूर्ण हो सकता है। अनावश्यक कार्यों पर धन व्यय होगा। नौकरीपेशा जातक अपने उच्च अधिकारियों को प्रभावित करेंगे।

तुला राशिफल

आज का दिन आपके लिए लाभदायी रहेगा। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। आज मन इच्छित कार्य होने से दिन भर उत्साहित रहेंगे। आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहेगा, किन्तु नौकरीपेशा जातक अधिकारी वर्ग से परेशान रहेंगे।

वृश्चिक राशिफल

आज का दिन जातक का मिलाजूला फल देने वाला रहेगा। आज आय से अधिक व्यय नहीं करें, अन्यथा आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर किसी पर आंख मूंद कर अति विश्वास न करें।

धनु राशिफल

आज का दिन जातक का फलदायी रहने वाला है। विद्यार्थियों को व्यर्थ कार्यों से दूर रहकर अपनी पढ़ाई पर ध्यान देंना चाहिए। नौकरीपेशा जातक के अपने वरिष्ठ अधिकारियों से संबंध मधुर होंगे।

मकर राशिफल

आज विद्यार्थियों को परीक्षा आदि में सफलता प्राप्त होगी। पुराना रुका हुआ कार्य आज पूर्ण होगा। भाग्य का साथ मिलेगा। घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। शेयर बाजार में आज नुकसान हो सकता है।

कुंभ राशिफल

आज जातक के मान-सम्मान मे बढ़ोत्तरी। व्यापार के सिलसिले मे यात्रा करनी पड़ सकती है। आज रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें।

मीन राशिफल

आज जातक व्यापार में जोखिम उठाएंगें, जिससे भविष्य में लाभ होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। विद्यार्थियों को पठन-पाठन के कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। आज जातक को मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा।