वास्तु शास्त्र में घर में रखी हर एक चीज के लिए नियम बताए गए हैं। यदि आप नियमों का पालन करते हैं तो घर में सुख और समृद्धि बनी रहती है।
वहीं अगर आप इन नियमों का पालन करने में लापरवाही बरतते हैं तो घर में कलह और आर्थिक तंगी की स्थिति बनी रही है।
गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है। हर घर में कूलर भी लग चुका है। ऐसे में कूलर से जुड़े वास्तु के नियम आपको जानने चाहिए। वरना आप भारी मुसीबत में पड़ सकते हैं।
घर में सफेद रंग का कूलर रखना शुभ होता है। इसके अलावा, क्रीम या सिल्वर रंग के कूलर भी रख सकते हैं।
गलती से भी नीला, लाल और स्लेटी रंग का कूलर न खरीदें। ऐसा करने से घर में वास्तु दोष लगता है।
अगर कूलर खराब हो गया है तो उसे घर में बिल्कुल न रखें क्योंकि एक बार वास्तु दोष लग जाने के बाद आर्थिक स्थिति पूरी तरह चरमरा जाती है।
कूलर को हमेशा उत्तर पूर्व कोण में ही रखना चाहिए। इस दिशा में कूलर रखने से घर में सुख और समृद्धि बनी रहती है।
कूलर को उत्तर पश्चिम दिशा में रखें। भूलकर भी दक्षिण पश्चिम दिशा में कूलर न रखें।
अध्यात्म से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com