Aaj Ka Rashifal: मेष से लेकर मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का राशिफल?


By Amrendra Kumar Yadav30, Aug 2023 09:36 AMjagran.com

मेष राशि

दिन बढ़िया व्यतीत होगा, किसी काम के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। बिजनेस में लाभ की उम्मीद है। परिवार में मांगलिक कार्य में शामिल हो सकते हैं।

वृषभ राशि

रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे, मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। बिजनेस में लाभ की संभावना है। परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं।

मिथुन राशि

आज का दिन उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। बिजनेस में हानि हो सकती है। परिवार में कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

कर्क राशि

आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, जिस कारण से कोई छूटा हुआ काम पूरा कर पाएंगे। बिजनेस में लाभ की संभावना है और नया वाहन खरीद सकते हैं।

सिंह राशि

आज के दिन कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आय में वृद्धि हो सकती है। पत्नी की सेहत बिगड़ सकती है।

कन्या राशि

किसी बड़े काम में सहयोग से लाभ मिल सकता है। मन प्रसन्न रहेगा। बच्चों की पढ़ाई की चिंता बनी रहेगी।

तुला राशि

स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं जिससे मन उदास रहेगा। बिजनेस में घाटे के चलते किसी से उधर लेना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि

आज का दिन तनाव भरा हो सकता है। बिजनेस में किसी अपने से धोखा मिलने की संभावना है।

धनु राशि

किसी नए काम के लिए योजना बन सकती है। मित्रों से सहयोग ले सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

मकर राशि

सामाजिक और राजनैतिक रूप से यश की प्राप्ति होगी। किसी पुराने मामले में न्यायालय से विजय प्राप्त हो सकती है, इससे मन प्रसन्न रहेगा।

कुंभ राशि

काम की तलाश में कहीं बाहर जा सकते हैं। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात की संभावना है। बिजनेस में नुकसान हो सकता है।

मीन राशि

सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में कोई बड़ा दायित्व मिल सकता है। बिजनेस में इजाफा होगा व परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा।