Aaj ka Rashifal: इन 4 राशियों को व्यापार में होगा लाभ, हेल्थ रहेगा बेहतर


By Ashish Mishra29, Mar 2024 09:53 AMjagran.com

व्यापार में लाभ

आज के दिन कई राशि के जातकों को व्यापार में लाभ हो सकता है। इसके साथ ही कुछ जातकों का हेल्थ भी बेहतर रहेगा।

मेष राशिफल

आज आप नया काम शुरू करें, तो अपने परिवार के लोगों से सलाह लेकर करें। वाहन आदि के चलाने में सतर्कता बरतें, नहीं तो दुर्घटना का योग बन रहा है।

वृषभ राशिफल

आज आप किसी काम के सिलसिले में, किसी बड़े अधिकारी से मिल सकते हैं। आपका कोई नया काम जिसे आप बहुत दिनो से करना चाह रहे हैं, उस काम की शुरुआत होगी।

मिथुन राशिफल

आज आपका दिन धार्मिक कार्य में निकलेगा, आपका का मन आध्यात्म की ओर झुका रहेगा। आज आप अपने व्यापार में कोई अच्छे साथी के संपर्क में आएंगे।

कर्क राशिफल

आज आपका दिन शानदार रहेगा, आपका रुका हुआ कार्य आज पूर्ण होगा। आप किसी विशेष व्यक्ति से मिल सकते हैं, आपका मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह राशिफल

आज का दिन आपको संभलकर चलने का है। किसी बड़ी यात्रा आदि पर न जाएं, वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कन्या राशिफल

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव वाला बना रहेगा। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, अपने खानपान पर संयम रखें। आपका मन अशांत रहेगा।

तुला राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कोई नई वस्तु खरीद सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा, परिवार और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में नई साझेदारी से कोई बड़ा कार्य शुरू कर सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल

आपका आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। वाद-विवाद से खुद को दूर रखें। कोई नया काम आज शुरू न करें, व्यवसाय-व्यापार में हानि उठानी पड़ सकती है।

धनु राशिफल

आज का दिन आपका अच्छा निकलेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी अपने पुराने साथी से मिलना होगा। कोई नया काम आज आप शुरू कर सकते हैं।

मकर राशिफल

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा, आज आप अपने प्रिय से मिल सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आप नई साझेदारी शुरू कर सकते हैं। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा।

कुंभ राशिफल

आज के दिन आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, वाद-विवाद से आप दूर रहें। परिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी।

मीन राशिफल

आज आपका मन अशांत रहेगा। आज आप व्यापार आदि में बड़ा डिसीजन न लें। परिवारिक कलह के कारण मन दुखी रहेगा। किसी कार्य के लिए आपको बाहर जाना पड़ सकता है।

पढ़ते रहें

रोजाना राशिफल के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ