आज चंद्रदेव सिंह राशि से पंचम भाव में गोचर कर रहे हैं। आज का दिन खुद को खुलकर जताने, प्यार को फिर से जीने और बच्चों के साथ समय बिताने के लिए बेहतरीन है। आपके अंदर का परफॉर्मर आज चमक सकता है।
आपके लग्नेश शुक्रदेव आज वृषभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। यह गोचर निजी जीवन में शांति, आकर्षण और ताजगी लेकर आ सकता है। आज का दिन सुंदरता, सजावट और खुद की देखभाल में बिताने लायक है।
सूर्यदेव और बृहस्पतिजी अभी भी आपकी राशि में स्थित हैं। आत्मविश्वास और साफ सोच बनी रहेगी। बातचीत से नए मौके मिल सकते हैं। शुक्रदेव द्वादश भाव में होने से खर्च बढ़ सकते हैं।
आज कर्क राशि के जातकों का आर्थिक मामलों पर सोच-विचार हो सकता है। बुधदेव आपकी भावनाओं और व्यवहार में संतुलन बनाए रखने में मदद करेंगे। शुक्रदेव ग्यारहवें भाव में हैं। अचानक लाभ मिल सकता है।
चंद्रदेव, मंगलदेव और केतू आज आपकी ही राशि में हैं। भावनाएं तेज होंगी, पर इन्हें सही दिशा देना जरूरी है। अहंकार की टकराहट से बचें। शुक्रदेव दशम भाव में करियर में उन्नति दिला सकते हैं।
आज मन थोड़ा एकांत चाहता है। चंद्रदेव द्वादश भाव में गोचर कर रहे हैं। ध्यान और शांति आपको राहत देंगे। शुक्रदेव नवम भाव में आध्यात्मिक और ज्ञानवर्धक लाभ संभव हैं।
आज कोई सामाजिक या प्रोफेशनल गेट-टुगेदर हो सकता है, जिससे आपको कोई लाभ मिल सकता है। चंद्रदेव एकादश भाव से गोचर कर रहे हैं। नेटवर्किंग में आपके सितारे बुलंद हैं। शुक्रदेव अष्टम भाव में।
चंद्रदेव आज दशम भाव से गोचर कर रहे हैं। करियर और समाज में पहचान बढ़ेगी। पहचान और आलोचना दोनों को शांति से लेना चाहिए। आज किसी काम को लेकर कुछ बड़ा निर्णय लिया जा सकता है।
चंद्रदेव नवम भाव से गोचर कर रहे हैं। सीखने और यात्रा करने का अच्छा समय है। आपका कोई ट्रिप प्लान बन सकता है। नया नजरिया या दर्शन सामने आ सकता है। अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी।
चंद्रदेव अष्टम भाव से गोचर कर रहे हैं। गंभीर भावनाएं और पुराने रिश्तों पर विचार संभव है। आर्थिक या मानसिक रूप से गहराई आएगी। शुक्रदेव की दृष्टि से धन लाभ संभव है।
चंद्रदेव सप्तम भाव से गोचर कर रहे हैं। रिश्तों पर पूरा फोकस रहेगा। चाहे निजी हों या पेशेवर, समझदारी जरूरी है। बातचीत में अहंकार से बचना चाहिए।
चंद्रदेव आज षष्ठ भाव से गोचर कर रहे हैं। सेहत और काम की दिनचर्या में ध्यान देना जरूरी है। ऊर्जा मिलेगी, लेकिन संतुलन बनाए रखना जरूरी है। शुक्रदेव तृतीय भाव में हैं। बिजनेस में लाभ मिल सकता है।