Aaj ka Rashifal: इन 4 राशियों को मिलेगी कार्य में सफलता, होगा धन लाभ


By Ashish Mishra29, Aug 2024 07:20 AMjagran.com

कार्य में सफलता

आज के दिन कई राशि के जातकों को कार्य में सफलता मिलेगी। वहीं, कई जातकों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

मेष राशिफल

आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा, आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। रुके हुए कार्यों में आज सफलता प्राप्त होगी। आप किसी लंबी यात्रा पर काम के सिलसिले में जा सकते हैं।

वृषभ राशिफल

आज स्वास्थ्य को लेकर आप कुछ परेशान रह सकते हैं। मौसमी बीमारियों की चपेट में आने से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में विरोधी वर्ग आपके बनते कार्य में अड़चन पैदा कर सकता है।

मिथुन राशिफल

आज का दिन आपका अत्यधिक भागदौड़ वाला रहेगा। कार्य की अधिकता के कारण शारीरिक रूप से थकावट महसूस कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आज परिवर्तन करना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा।

कर्क राशिफल

आज आप किसी बड़े फंक्शन में जा सकते हैं, जहां आपके व्यक्तित्व को सम्मानित किया जा सकता है। आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। वाणी पर संयम रखें, किसी भी प्रकार के बाद विवाद में न उलझें।

सिंह राशिफल

आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। कोई सुखद समाचार आज आपको मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आज आप किसी नए कार्य का शुभारंभ कर सकते हैं। पारिवारिक समस्याओं में आज बड़ी राहत मिलेगी।

कन्या राशिफल

आज का दिन आप थोड़ा संभल कर चलें। कोई भी नया कार्य शुरू करने से पहले उसके बारे में अच्छे से जान लें। किसी भी व्यक्ति की बातों में न आएं, नहीं तो आपको बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।

तुला राशिफल

आज का दिन आप कोई नया वाहन खरीदने का विचार बना रहे हैं, तो उसमें सफलता मिलेगी। साथ ही प्रॉपर्टी आदि में बड़ा निवेश करने का मन आपका बन सकता है। आज किसी व्यक्ति को बड़ी धनराशि उधार न दें।

वृश्चिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी राहत लेकर आने वाला है। न्यायालय पक्ष में चल रहे विवाद में आपको विजय मिलेगी। सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र में आपका वर्चस्व कायम रहेगा।

धनु राशिफल

आज का दिन आप कहीं बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं, इस दौरान अपने समान की रक्षा करें। साथ ही वाहन के प्रयोग में सतर्कता रखें। आज आपको कहीं से बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है।

मकर राशिफल

आज का दिन आपका बड़ा उलझा रहेगा, आप किसी पारिवारिक विवाद में फंस सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में बड़ी आर्थिक गिरावट महसूस होगी, जिस कारण मानसिक चिंता बनी रहेगी।

कुंभ राशिफल

आज आप किसी पुराने विवाद में पड़ सकते हैं, जिस कारण आप कानूनी शिकंजे में फंस सकते हैं। आज व्यापार-व्यवसाय में विरोधी आपके काम को बिगाड़ने का प्रयास करेंगे।

मीन राशिफल

आज आपके व्यापार-व्यवसाय में बड़े लाभ के योग बन रहे हैं। कहीं से पुराना रुका हुआ धन मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में बड़ी पार्टनरशिप डील हो सकती है, जिससे आर्थिक स्रोत के नए रास्ते बनेंगे।

पढ़ते रहें

रोजाना राशिफल के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ