Aaj ka Rashifal: इन 5 राशियों को होगा धन लाभ, रहेंगे स्वस्थ


By Ashish Mishra28, Aug 2024 07:04 AMjagran.com

धन लाभ के योग

आज के दिन कई राशि के जातकों को धन प्राप्ति होगी, वहीं, कई जातकों के हेल्थ में सुधार होता है और कारोबार में भी मुनाफा होगा।

मेष राशिफल

आज का दिन मेष राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। आप कोई पुराने विवाद से मुक्त हो सकते हैं, जिससे आपको बड़ी राहत मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। परिवार के स्वास्थ्य को लेकर आज आप चिंता मुक्त रहेंगे।

वृषभ राशिफल

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपका कोई पुराना रुका हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है, जिसकी आप कई दिनों से प्रतीक्षा कर रहे थे। आज किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात आपके जीवन में बड़ा परिवर्तन लाएगी।

मिथुन राशिफल

आज का दिन आपके लिए उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। आज आपके मन में किसी नए कार्य की योजना बन सकती है। आर्थिक तौर से आज कुछ मुश्किलों का सामना आपको करना पड़ सकता है।

कर्क राशिफल

आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। मौसमी बीमारियों के चलते आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में सहयोगी वर्ग आपके विरोध में आ सकता है।

सिंह राशिफल

आज का दिन कुछ परेशानियों भरा रह सकता है। आप व्यर्थ के वाद-विवाद में फंस सकते हैं, कोई झूठा आरोप आप पर लग सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आप कमजोरी महसूस करेंगे।

कन्या राशिफल

आज आप किसी अपने के व्यवहार के कारण परेशान रह सकते हैं। किसी संबंधी से बड़ा विवाद हो सकता है। आप स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। पार्टनर का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

तुला राशिफल

आज आप किसी कार्य विशेष के लिए बाहर जा सकते हैं। परिवार में किसी अपने परिचित को आप हमेशा के लिए खो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशिफल

आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा, सोचे हुए कार्य आपके पूर्ण होंगे। आप अपने साथी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं, मन प्रसन्न रहेगा। कोई नया कार्य का दायित्व आज आपको प्राप्त होगा।

धनु राशिफल

आज के दिन आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं, व्यापार-व्यवसाय में हानि उठाना पड़ेगी। कोई नया कार्य यदि शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय उपयुक्त नहीं है।

मकर राशिफल

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा, स्वास्थ्य में लाभ महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठाना पड़ सकती है। कोई नया वाहन आदि आज न लें और न ही नया कार्य शुरू न करें।

कुंभ राशिफल

आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है, सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। किसी विशेष व्यक्ति के मिलने से व्यापार क्षेत्र में नया कार्य मिल सकता है, जिससे लाभ होगा। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेगा।

मीन राशिफल

आज का दिन आपका कुछ समस्याओं से भरा रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। कोई नया कार्य जो शुरू करना चाह रहे हैं, तो उसमें अवरोध होगा। किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा।

पढ़ते रहें

रोजाना राशिफल के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकाारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ