Aaj ka Rashifal: इन 5 राशियों को होगी धन प्राप्ति, मिलेगी सफलता


By Ashish Mishra27, Sep 2024 07:48 AMjagran.com

कार्य में सफलता

आज के दिन कई राशि के जातकों को कार्य में सफलता मिल सकती है। वहीं, कई जातकों को करियर में सफलता मिलेगी।

मेष राशिफल

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा, स्वास्थ्य में स्थिति ठीक रहेगी। आज व्यापार-व्यवसाय में आपको आर्थिक सहायता की जरूरत पड़ सकती है, जिस कारण अपने किसी से मदद मांगना पड़ सकती है।

वृषभ राशिफल

आज आपके मन में एक नई उमंग देखने को मिलेगी। आप कुछ नया कार्य करने का मन में विचार बना सकते हैं, जिस कारण आप अपने सहयोगियों से सलाह-मशवरा कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आज लाभ की स्थिति देखने को मिलेगी।

मिथुन राशिफल

आज का दिन आपका शानदार रहेगा, स्वास्थ्य के हिसाब से आप किसी बड़ी बीमारी से मुक्त हो सकते हैं। आज किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए नए रास्ते खोलेगी।

कर्क राशिफल

आज आप कोई बड़ा निर्णय न ले, नहीं तो आपको बड़ा नुकसान उठाना पड़ता है। व्यापार-व्यवसाय में अपने परिचित व्यक्ति के साथ ही कोई बड़ी डील करें, नहीं तो आपके साथ धोखा हो सकता है।

सिंह राशिफल

आज के दिन कहीं बाहर की यात्रा पर जाए, तो वाहन का उपयोग संभाल कर करें, नहीं तो आप दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में परिवर्तन करना आज आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा।

कन्या राशिफल

आज आपका मन पॉजिटिव ऊर्जा से भरा रहेगा। आप किसी गुरु का सानिध्य प्राप्त कर सकते हैं, जिस कारण आपका मन अध्यात्म की ओर झुका रहेगा। आज आप परिवार की चिताओं से मुक्त हो सकते हैं।

तुला राशिफल

आज का दिन आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आपका कोई विशेष निर्णय आपकी लाइफ में बड़ा परिवर्तन कर सकता है। आर्थिक स्थिति से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य कारणों के चलते आप कुछ परेशान रह सकते हैं। आज बाहर के खानपान से बचें, नहीं तो आप मौसमी बीमारियों का शिकार हो सकते हैं।

धनु राशिफल

कुछ परेशानियों के चलते आज आपका दिन उठा-पटक से भरा रहेगा। आज आपका मन अशांत दिखाई देगा। आज विवाद की स्थिति बन सकती है, वाणी पर संयम रखने से आपका बिगड़ा हुआ कार्य बन सकता है।

मकर राशिफल

आज आपका मूड बहुत अच्छा रहने वाला है। मौसम के हिसाब से अपने साथियों के साथ आप बाहर घूमने जा सकते हैं। आज माता-पिता के लिए आप कुछ स्पेशल कर सकते हैं, जिससे आपके और उनके बीच की दूरियां खत्म होंगी।

कुंभ राशिफल

आज का दिन आपके लिए सुखद और शानदार रहने वाला है। घर में कोई नया मेहमान आ सकता है, जिस कारण परिवार का माहौल खुशनुमा होगा। आज आपकी कोई पुरानी मुराद पूरी हो सकती है।

मीन राशिफल

आज आपको किसी दुखद समाचार का सामना करना पड़ सकता है, जिस कारण आपका मन उदास रहेगा। आज व्यापार-व्यवसाय में परिवर्तन न करें। न ही किसी अपरिचित व्यक्ति को कोई बड़ी धनराशि उधर के रूप में दें।

पढ़ते रहें

रोजाना राशिफल के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ