पितृ पक्ष के आखिरी दिन जरूर करें ये काम


By Farhan Khan26, Sep 2024 05:34 PMjagran.com

पितृ पक्ष का आखिरी दिन

पितृ पक्ष का आखिरी दिन सबसे ज्यादा अहम होता है, जो कि 2 अक्टूबर 2024 को समाप्त होंगे। इस दौरान सूर्य ग्रहण भी लगेगा।

करें ये काम

आज हम आपको बताएंगे कि पितृपक्ष के आखिरी दिन कौन-से काम करना बेहद शुभ माना जाता है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।  

करियर में तरक्की

अगर आप करियर में तरक्की चाहते हैं, तो इसके लिए सर्वपितृ अमावस्या के दिन एक साफ नींबू अपने घर के मंदिर में रख दें।

नींबू चार दिशाओं में फेंक दें

रात को उस नींबू को अपने सिर पर से 7 बार उतारें और उसको 4 हिस्‍सों में काटकर चौराहे की चारों दिशाओं में फेंक दें।

नहीं रहेगी कोई समस्या

इससे न सिर्फ जल्‍द ही करियर की सारी बाधाएं दूर होंगी। बल्कि आपके जीवन में कोई समस्या बाकी नहीं रहेगी।  

कर्ज से परेशान

यदि कर्ज से परेशान हैं, तो सर्वपितृ अमावस्या की शाम को घर के ईशान कोण में गाय के घी का दीपक जलाएं। इसमें कलावे या लाल धागे की बाती लगाएं।

दीपक का घी जलाएं

इसके अलावा दीपक के घी में केसर के कुछ रेशे और काले तिल डाल दें। जल्द आर्थिक समस्‍याएं दूर होने लगेंगी। यह उपाय असरदार साबित हो सकता है।  

शत्रु होंगे समाप्त

सर्वपितृ अमावस्या की रात काले कुत्ते को तेल से चुपड़ी रोटी खिलाने से आपके शत्रु हमेशा के लिए खत्म हो जाएंगे।  

पितृ पक्ष के आखिरी दिन आपको ये काम जरूर करने चाहिए। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com