Aaj ka Rashifal: इन 5 राशियों के होंगे रुके हुए काम


By Ashish Mishra27, Jan 2024 10:44 AMjagran.com

होंगे रुके हुए काम

आज का दिन कई राशियों के लिए के फायदेमंद हो सकता है। इन दिन कई राशि के जातकों के रुके काम हो सकते हैं।

मेष राशिफल

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा, आज किसी काम को लेकर बाहर की यात्रा आदि में जाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा।

वृषभ राशिफल

आज का दिन आपका कोई रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। आज स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी गिरावट महसूस होगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशिफल

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। आज न चाहते हुए भी आपको कोई बड़ा डिसीजन फैमिली को लेकर लेना पड़ सकता है, इससे आपका मन भी दुखी रहेगा।

कर्क राशिफल

आज आप अंदर से अपने आप को काफी मजबूत महसूस करेंगे, जिस कारण आपकी विरोधी भी आपका सामना नहीं कर पाएंगे। आज आप अपने दम पर अपना कोई पुराना काम पूर्ण करके दिखाएंगे।

सिंह राशिफल

आज का दिन आपके लिए कोई नई बड़ी सौगात लेकर आ सकता है। परिवार में किसी को पदोन्नति मिल सकती है, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या राशिफल

आज आप किसी बड़े कार्य में साझेदार बन सकते हैं, जिसमें आपको बड़ा लाभ प्राप्त होगा। साथ ही आज कोई पुराना मित्र आपसे मिल सकता है, जिसके मिलने से आपका मन प्रसन्न होगा।

तुला राशिफल

आज आपका मन कुछ अशांत रह सकता है, स्वास्थ्य को लेकर भी आज कुछ परेशानी महसूस होगी। मित्रों से आर्थिक मदद लेना पड़ सकती है।

वृश्चिक राशिफल

आज आपका मूड किसी कारण ऑफ रह सकता है। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। साथ ही आपका किसी मित्र से झगड़ा हो सकता है। पत्नी के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है।

धनु राशिफल

आज आपके मन में किसी नए काम की कार्य योजना बन सकती है, जिसके लिए आप अपने मित्र और संबंधियों से आर्थिक मदद मांग सकते हैं। पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट महसूस होगी।

मकर राशिफल

आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होने वाला है, जिससे आपको सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में बड़ा सम्मान मिल सकता है। व्यापार-व्यवसाय में किसी बड़े व्यक्ति के साथ समझौता हो सकता है।

कुंभ राशिफल

आज आप काम की तलाश में कहीं बाहर की यात्रा कर सकते हैं, जिसमें किसी विशिष्ट व्यक्ति से मिलना होगा। आज आपको सफलता मिलने में संदेह है।

मीन राशिफल

आज आप किसी विशेष व्यक्ति के संपर्क में आने से बड़ा लाभ अर्जित कर सकते हैं। सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र में आपको बड़ा पद दायित्व मिल सकता है, जिस कारण आपका कद बढ़ेगा।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ